फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab congress leader, statement, farmers suicide, government policy, allegation, mohali news

राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर रहे हैं आत्महत्याएं: इंद्रजीत सिंह

Wed, 20 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली Updated Wed, 20 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
punjab congress leader, statement, farmers suicide, government policy, allegation, mohali news
इंद्रजीत ‌सिंह जीरा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान हितैषी कहलाने वाली शिअद-भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में रोजाना तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार किसानों को बचाने में विफल साबित हो रही है। जीरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को बचाने की पहल होगी। वहीं, गोदामों से गायब हुए अनाज की जांच करवाई जाएगी। वहीं, हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग ने भी कच्ची अनाज मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन


जीरा ने कहा कि गठबंधन सरकार ने गोदामों में रखे गेहूं खरीदने के लिए 22 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इसमें 12 हजार करोड़ का घोटाला किया है। जीरा ने कहा कि कांग्रेस इस घोटाले को उजागर कर जनता के सामने लाएगी और किसान हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार का असली चेहरा लोगों के सामना लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता का सपना लेकर जितनी पार्टी बनीं और उनका सफाया हो गया, उसी तरह आप के उम्मीदवारों की जमानतें भी जब्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के ज्वाइंट सचिव बिटू खुल्लर, अनाज मंडी के प्रधान संजय गोयल, जसविंदर सिंह मंड, बलकार सिंह भंगू ,यूथ कांग्रेसी राहुल कालिया, अश्वनी बंसल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed