फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab CM resigns: NK Sharma

पंजाब के सीएम दें इस्तीफा : विधायक

Mon, 03 Aug 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM resigns: NK Sharma
जीरकपुर। पंजाब में जहरीली शराब पीने से हुई 80 से ज्यादा मौतों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह मांग की है कि शिरोमणि अकाली दल के ट्रेड और इंडस्ट्री विंग के प्रधान और डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा ने। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से अस्सी से ज्यादा लोगों की मौत होना कांग्रेस सरकार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने इन मौत पर दुख और संवेदना प्रकट की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अवैध शराब और नशे का धंधा सरेआम है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। पीड़ित परिवारों को कम से कम 25 लाख रुपये का मुआवजा और एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed