{"_id":"5793d0224f1c1bc148c4cd65","slug":"punjab-cm-badal-akali-bjp-councillors-meeting-with-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM से मिले अकाली-बीजेपी पार्षदों, खुलकर सुनाया अपना दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM से मिले अकाली-बीजेपी पार्षदों, खुलकर सुनाया अपना दर्द
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
CM Prakash Badal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के बीजेपी अकाली पार्षदों ने शनिवार को सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। साथ ही इलाके में विकास नहीं होने के बारे में जानकारी दी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि करीब सवा साल से शहर का विकास पूरी तरह रुक गया। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही। उन्हें अपने इलाकों में जवाब देना भारी पड़ रहा है। इसके लिए सीधे तोर पर मेयर व विधायक जिम्मेदार हैं। मीटिंग करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद सीएम ने डीसी, निगम कमिश्नर, एसएसपी और गमाडा के सीए समेत कई अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मीटिंग सीएम आवास पर हुई। मीटिंग में सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पार्षदों का पूरा पक्ष सुना। पार्षदों का कहना था नगर निगम पर आजाद ग्रुप व कांग्रेस पक्ष के पार्षदों का कब्जा है। जब से वे सत्ता में आए तब से पूूरा काम रुका हुआ है। उन्होंने वित्त एंड ठेका कमेटी मे पास हुए काम भी नहीं हो रहे हैं। मेयर व विधायक का गठजोड़ अपनी पसंद के ठेकेदार को काम देना चाहता है। सीएम ने पार्षदों को विश्वास दिलाया कि अब उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उनके सारे काम तय समय पर होंगे। मीटिंग में बलजीत सिंह कुंभड़ा, पार्षद अरुण शर्मा, अशोक झा, बॉबी कंबोज, साहिबी आनंद और सुखदेव सिंह पटवारी मौजूद रहे।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नीड बेस्ड पॉलिसी में हो रही देेेरी
जगह-जगह से धंस रही सालो पुरानी सीवरेज व ड्रेनेज लाइन
सेक्टर-76 से अस्सी का पूरी तरह विकास न होना
शहर में आ रही पानी की किल्लत का मामला
सेक्टर-66 से 69 की समस्याओं पर भी चर्चा
प्रिंसिपल सेक्रेटरी को नोट करवाए मुद्दे
मीटिंग के बाद सीएम के आदेश पर पार्षदों ने अपने विभिन्न मुद्दे सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को नोट करवाए। वहीं, इन मुद्दों पर अब वह अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। जिसके बाद आगे फैसला लिया जाना है।