{"_id":"615c39db8ebc3e626b5965ef","slug":"punjab-chief-minister-charanjit-channi-s-son-will-get-married-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां: मोहाली के गुरुद्वारा साचा धन साहिब में होगा सीएम चन्नी के बेटे का आनंद कारज, सीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां: मोहाली के गुरुद्वारा साचा धन साहिब में होगा सीएम चन्नी के बेटे का आनंद कारज, सीएम ने लिया जायजा
Tue, 05 Oct 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के नजदीकी गांव अमलाला की रहने वाली सिमरनधीर कौर से होगा। सिमरनधीर कौर इंजीनियरिंग के बाद एमबीए कर रही हैं।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी अपने बेटे की शादी की तैयारियों को खुद देख रहे हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे मोहाली में वैवाहिक बंधन में बधेंगे। फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में दस अक्तूबर को उनके बेटे के आनंद कारज होंगे। बेटे की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सीएम खुद गुरुदारा साहिब में पहुंचे। इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। करीब 20 मिनट वह गुरुद्वारा साहिब में रुके। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों से आनंद कारज को लेकर सारी बातचीत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब का संकट: कैप्टन गुट के नेताओं को साधने में जुटे सीएम चन्नी, रात को पहुंचे नाराज बलबीर सिद्धू के घर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के नजदीकी गांव अमलाला की रहने वाली सिमरनधीर कौर से होगा। अब इनका परिवार मोहाली शहर में रहता है। वहीं बाकी सारी रस्में व पार्टियां होटलों में होनी हैं। ऐसे में आनंद कारज के लिए सीएम ने गुरुद्वारा साचा धन साहिब को चुना है ताकि शादी के बाद आगे के प्रोग्राम भी आसानी से हो पाएं।
विज्ञापन
नहीं होगी कोई सजावट
गुरुद्वारा साचा धन साहिब के प्रबंधक आरपी सिंह, तरलोचन सिंह, और रमनजीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। साथ ही हॉल का निरीक्षण किया और वीवीआईपी के बैठने के प्रबंध का जायजा लिया। उन्होंने मैनेजमेंट से कहा कि वे अपने बेटे का सामान्य विवाह करवाना चाहते हैं। ऐसे में गुरुद्वारा साहिब हॉल में कुछ सजावट नहीं होगी। सिर्फ गुरुद्वारे के बाहर ही लोगों के बैठने के प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने मैनेजमेंट से कहा कि वीवीआईपी के लिए कौन सी जगह सही रहेगी, इसका फैसला वे खुद करना चाहते हैं। इसी के लिए वे यहां आए हैं। गुरुद्वारा साचा धन के मैनेजर सरदार आरपी सिंह, सरदार तरलोचन सिंह, और गुरुद्वारा मैनेजर रमनजीत ने बताया कि सीएम चन्नी को गुरुद्वारा साहिब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। गुरु ग्रंथ साहिब के आस पास फूलों की सजावट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा की जाएगी।
स्कूल के छात्रों से मिले फोटो भी करवाई
मैनेजमेंट ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब का निरीक्षण करने के बाद सीएम गुरुद्वारा साहिब में चलने वाले दशमेश खालसा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों से मिले। विद्यार्थियों ने उन्हें सीएम बनने पर बधाई देते हुए उनसे हाथ मिलाया। सीएम चन्नी ने सभी छात्रों का धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूली छात्रों, शिक्षकों और गुरुद्वारा मैनेजमेंट के साथ एक तस्वीर खिंचवाई।
बहू लक्की बनकर आई सीएम के लिए
डेराबस्सी हलके की सिमरनधीर कौर पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार की बहू बनने जा रही हैं। सीएम के परिवार के लिए वह काफी लक्की रही। जैसे ही सीएम ने शादी को लेकर घर में श्री अखंड पाठ साहिब करवाए थे, उसी दिन उन्हें मुख्यमंत्री बनने की खुशखबरी मिली थी। इस तरक्की और शोहरत के लिए सीएम चन्नी का परिवार सिमरन को परिवार के लिए लकी मान रहा है। सिमरन के पिता रणधीर सिंह केंद्रीय विद्यालय में बीते 17 साल से प्रिंसिपल हैं और इन दिनों पटियाला में तैनात हैं। सिमरनधीर कौर इंजीनियरिंग के बाद एमबीए कर रही हैं।