{"_id":"5736266c4f1c1b6d0c91998e","slug":"punjab-board-result-punjab-board-12th-class-result-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, मोहाली में चला बेटियों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, मोहाली में चला बेटियों का जादू
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के रिजल्ट में जिले की बेटियां ही टॉप पर रहीं। इसमें दो छात्राएं सेक्टर-70 स्थित सीनियर सेकेंडरी रेसिडेंट्स स्कूल फॉर मेरीटोरियस स्टूडेंट्स की थीं। जबकि एक छात्रा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल समगौली की है। तीनों ने परीक्षा में एक समान अंक हासिल किए है। तीनों के परीक्षा में 450 में से 431 अंक है। इनमें मेरीटोरियस स्कूल की छात्राएं साइंस ग्रुप से परीक्षा में अपीयर हुई थीं। जबकि समगौली स्कूल की छात्रा वोकेशन ग्रुप की थी।
कारपेंटर की बेटी बनी टॉपर
पीएसईबी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के रिजल्ट में कॉरपेंटर की बेटी चनप्रीत कौर ने नॉन मेडिकल ग्रुप में 431 (95.78) प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेक्टर-70 स्थित मेरीटोरियस स्कूल से की है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से रूपनगर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस एग्जाम पास कर लिया है। वहीं, अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले अपनी पढ़ाई पंजाबी मीडियम से की थी। 11वीं से उन्होंने अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू की थी। यह उनके लिए थोड़ा मुश्किल था। लेकिन टीचरों के प्रयास से उन्होंने इस पर भी विजय हासिल कर ली। वहीं, इस मौके चनप्रीत के पिता राजेश कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक ही सपना है कि उनकी बेटियां पढ़ लिखकर अच्छे मुकाम पर पहुंचे।
किसान की बेटी ने भी किया कमाल
सेक्टर-70 स्थित मेरीटोरियस की छात्रा नवजोत कौर ने 12वीं साइंस ग्रुप में 431 (95.78) अंक हासिल कर जिले में टॉपर बनी हैं। नवजोत के पिता हरमेश सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि रेगुलर हार्ड वर्क से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताय कि उनके पिता दसवीं पास हैं। लेकिन उनकी एक ही इच्छा है कि उनके बच्चे बढ़िया तरीके से आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह एक एमएनसी में काम करें।