फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab BJP will gherao the assembly on March 9

Mohali News: पंजाब भाजपा नौ मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव

Tue, 07 Mar 2023 06:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP will gherao the assembly on March 9
प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा बोले-राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल, सरकार का आइना दिखाना जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूर

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को सेक्टर-37 प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हालत इतने खराब हो गए कि अजनाला में थाने पर ही आरोपियों ने कब्जा कर लिया और पुलिस को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया। इन सबके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं। क्योंकि उनके पास ही गृह विभाग की जिम्मेदारी है। आज घटना को पंद्रह दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक आरोपियों कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमृतपाल जैसे तत्व डीजीपी तक चुनौती दे रहा है। ऐसे में अब सरकार को सच का आईना दिखाने के लिए भाजपा ने 9 मार्च को सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय से पंजाब विधानसभा तक मार्च निकालने का फैसला लिया है। इससे पहले उन्होंने सीएम को पत्र सभी दलों की मीटिंग बुलाने के लिए पत्र लिखा था। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है तब से पंजाब में खालिस्तान समर्थकों, अलगाववाद व पंजाब के भाईचारे को ध्वस्त करने वालों की कार्यवाहियों में बेतहाशा बढ़ाेतरी हुई है। राज्य में रोजाना कहीं न कहीं हत्याएं, फिरौती मांगने और न देने पर हत्या की घटना, पुलिस की नाक के नीचे डकैती, पुलिस थानों पर कब्जे आदि की निरंतर घटित हो रही घटनाओं से पंजाब की जनता दहशत में है। आतंकवाद के दौर में भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया गया हो। सरकार पंजाब को 1984 वाले काले आतंकवाद के दौर में ले रही है। पंजाब में गैगस्टर दनदना रहे हैं। जेलें सुरक्षित नहीं, वहां भी गैंगवार में एक-दूसरे की हत्याएं हो रही हैं। राज्य में अराजकता का माहौल है और ऐसे समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान बांसुरी बजा रहे लगते हैं। राज्य के ऐसे अशांत माहौल में कोई भी निवेशक पंजाब में निवेश करने की हिम्मत नहीं करेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन, गुप्ता, विक्रमजीत सिंह चीमा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा तथा सह सचिव हरदेव सिंह उभा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed