फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Assembly Elections: Leaders engaged in wooing women voters with suits and saris 

पंजाब विधानसभा चुनाव: सूट और साड़ी से महिला मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता, आचार संहिता लगने से पहले झोंकी ताकत

Tue, 21 Dec 2021 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

विधानसभा हलका मोहाली में महिला वोटरों को रिझाने की दिशा में काम करवा चौथ के व्रत के पहले से ही शुरू हो चुका था। इसमें राजनीतिक पार्टियों ने पूरी रणनीति के साथ काम किया और महिलाओं की संख्या और वोटों को देखकर सूट और साड़ियां बांटी गई।

विज्ञापन
Punjab Assembly Elections: Leaders engaged in wooing women voters with suits and saris 
महिला मतदाताओं को रिझाने की तैयारी में राजनेता। - फोटो : फाइल

विस्तार

भले ही सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है, लेकिन मोहाली में राजनीति गर्माई हुई है। चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले हर नेता महिला वोटरों को रिझाने में लगा हुआ है। इसके लिए नेता महिलाओं को सूट और साड़ी बांटकर अपना जनाधार मजबूत कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह सभी योजनाएं त्योहारों और पर्वों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। जिससे महिलाओं के दिमाग में नेताओं की अच्छी छवि बनी रहे। साथ ही चुनाव में इस चीज का उन्हें फायदा भी मिल पाए। 

विज्ञापन

करवाचौथ से हुई थी शुरुआत

जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका मोहाली में महिला वोटरों को रिझाने की दिशा में काम करवा चौथ के व्रत के पहले से ही शुरू हो चुका था। इसमें राजनीतिक पार्टियों ने पूरी रणनीति के साथ काम किया और महिलाओं की संख्या और वोटों को देखकर सूट और साड़ियां बांटी गई। इसमें मौजूदा विधायक कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार रहने वाले बलबीर सिंह सिद्धू और आजाद ग्रुप के प्रमुख एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह शामिल थे। उनकी ओर से भी सूट और साड़ियां वितरित की गई थी और इनकी विशेष पैकिंग तक करवाई गई थी। यही नहीं इसमें नेताओं की फोटो तक थी। इसके अलावा सभी पार्टियां धर्म की राजनीति भी कर रही हैं। धार्मिक समागमों में भी आर्थिक मदद दी जा रही है। जिससे किसी बहाने अपना जनाधार मजबूत किया जा सके। मोहाली विधानसभा हलके के मतदाता तकरीबन सभी पढ़े-लिखे हैं। शहरी एरिया में यह चीजें नहीं चलती हैं और केवल राजनेता शहर के साथ बसे स्लम एरिया को आधार बनाकर चलते हैं। क्योंकि 25-30 हजार वोट इस एरिया में रहते हैं। जो किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार का निर्णय तय करते हैं।

विज्ञापन

पुरुष-महिला वोटरों की संख्या में नहीं ज्यादा अंतर 

जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका मोहाली में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में मात्र दस हजार का अंतर है। इस चीज को राजनीतिक पार्टियां कैश कर रही हैं। साथ ही इसी चीज को आधार बनाकर रणनीति बनाई जा रही है। हलके में दो लाख 31 हजार 173 मतदाता हैं और इनमें 1 लाख 10 हजार 368 महिलाएं और 1 लाख 20 हजार 799 पुरुष हैं। जबकि 6 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। राजनीति विशेषज्ञ रविंदर आचार्य बताते हैं कि वोटिंग में सेंटीमेंट बहुत काम करते हैं। इसी चीज को राजनीतिक पार्टियां अपना आधार बनाकर चलती हैं। जिससे उन्हें कामयाबी मिल पाए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

विस चुनाव-2017 के नतीजों पर एक नजर 

विधानसभा चुनाव-2017 में मोहाली हलके में कांग्रेस पार्टी विजयी रही थी। कांग्रेस उम्मीदवार को 66844 वोटर मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी को 38971 मत मिले थे। वहीं उक्त चुनाव में अकाली दल और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उनके उम्मीदवार के पक्ष में 30031 मत आए थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के खाते में 10 हजार वोट आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed