{"_id":"6553d5a9e5c0dd64740e6727","slug":"punes-company-will-brighten-the-roads-of-vip-city-mohali-news-c-71-1-mli1001-7872-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूना की कंपनी करेगी वीआईपी सिटी की सड़कें चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूना की कंपनी करेगी वीआईपी सिटी की सड़कें चकाचक
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने शहर की ए और बी कैटेगिरी वाली मुख्य सडक़ों की मशीनों से होने वाली सफाई के टेंडर खोल दिए हैं। हालांकि यह टेंडर दिवाली से पहले खोले जाने थे लेकिन किसी कारण वश यह टेंडर खुलने में देरी हुई। इस काम के लिए नगर निगम की ओर से 40 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य तय किया गया है और दो कंपनियों (ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी (पूना) और पीओ पावर स्वीपिंग मशीन) ने इस टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया है। नगर निगम की टेंडर शाखा की ओर से खोले गए इन टेंडरों अनुसार टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी (पूना) ने इस काम के लिए 41 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया है जबकि दूसरी कंपनी प्रो पावर स्वीपिंग मशीन के इस काम के लिए 64 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
निगम के अफसरों ने बताया कि मशीनों से सफाई के टेंडर खोल दिए गए हैं। केस को हेड ऑफिस की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद यह मामला नगर निगम की वित्त व ठेका कमेटी में जाएगा जिसकी मंजूरी के बाद कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि शहर की मुख्य सड़कों की मशीनी सफाई का काम काफी समय से रुका हुआ था और इस संबंधी टेंडर की प्रक्रिया पिछले कुछ महीनों से चलती आ रही है। इस संबंधी नगर निगम की ओर से दो महीने से भी अधिक समय पहले यह काम लेने की इच्छुक कंपनियों की तकनीकी बिड खोली गई थी जिसके बाद यह मामला लटका रहा।
इस संबंधी नगर निगम के मेयर की ओर से सफाई संबंधी की गई मीटिंग के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। अब नगर निगम की ओर से टेंडर खोले गए हैं। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि पहले मशीनी सफाई का काम सिर्फ मुख्य सड़कों तक सीमित था लेकिन यह पहली बार हुआ है कि जब निगम ने शहर की ए और बी सड़कों और बर्म की मशीनी सफाई से काम करवाने का फैसला लिया है।