फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PSO of SSP posted at Intelligence Department Headquarters missing, blood stains found in his car in abandoned condition

Mohali News: खुफिया विभाग मुख्यालय में तैनात एसएसपी का पीएसओ लापता, लावारिस हालत में उनकी कार में मिले खून के धब्बे

Fri, 11 Jul 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
PSO of SSP posted at Intelligence Department Headquarters missing, blood stains found in his car in abandoned condition
मोहाली। पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी कांस्टेबल सतिंदर सिंह सोमवार रात मोहाली में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। सतिंदर सिंह मोहाली में खुफिया विभाग मुख्यालय में तैनात था। वे एसएसपी संदीप गर्ग के पीएसओ थे। ड्यूटी समाप्त करके वे पटियाला के समाना स्थित अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बाद में उनकी कार लावारिस हालत में भानरा गांव के पास मिली। उसमें खून के धब्बों के निशान थे।
विज्ञापन

परिजन और स्टाॅफ के लोगों को किसी गड़बड़ी की आशंका है। सतिंदर का मोबाइल फोन भी बंद है। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य चिंतित हैं। बार-बार संपर्क करने का प्रयास विफल रहने पर परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। परिवार के अनुसार सतिंदर ने रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी से बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही घर आ जाएंगे। जब वह दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें फोन करना शुरू किया, लेकिन उनका फोन नहीं मिला।
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि सतिंदर सिंह नियमित रूप से मोहाली और समाना के बीच आते-जाते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस की टीमों ने व्यापक जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक जांच के लिए कार को कब्जे में ले लिया गया है। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतिंदर मोहाली में तैनात रह चुके एसएसपी संदीप गर्ग के साथ उनके कार्यकाल तक अटैच रहे। एसएसपी गर्ग के खुफिया मुख्यालय में तबादले के बाद सतिंदर को भी उनके पीएसओ के रूप में उसी विभाग में तैनात किया गया। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि सतिंदर का पता लगाने और सच्चाई सामने लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। इस बीच परिवार में चिंता और अनिश्चितता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed