{"_id":"6a03f693522ffb53410a54b5","slug":"pseb-12th-result-punjab-school-education-board-class-12-results-announced-all-update-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSEB 12th Result: तीन छात्राओं ने किया टॉप, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB 12th Result: तीन छात्राओं ने किया टॉप, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
Wed, 13 May 2026 12:33 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 13 May 2026 12:33 PM IST
सार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी। छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pseb.au.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
पीएसईबी 12वीं का परिणाम जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने नतीजों का एलान किया।
12वीं का पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा। मेरिट में लड़कियों का दबदबा कायम है। तीनों टाॅपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इस बार मेरिट में स्पोर्ट्स कोटे में से 24 बच्चे आए हैं।
विज्ञापन
मानसा की सुपनीत बनीं टाॅपर
साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप से सुहानी चौहान बीसीएम स्कूल लुधियाना दूसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज ग्रुप में ही तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों टाॅपर छात्राएं खिलाड़ी हैं।12वीं का पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा। मेरिट में लड़कियों का दबदबा कायम है। तीनों टाॅपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इस बार मेरिट में स्पोर्ट्स कोटे में से 24 बच्चे आए हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट कैसे देखें
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट बटन दबाएं।
- रिजल्ट सेव और डाउनलोड कर लें।
आप संयोजक केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने बेटियों के प्रदर्शन पर दी बधाई
वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम व आप संजयोक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों के प्रदर्शन को लेकर X पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा पंजाब की होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी X पर पोस्ट कर छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी।
वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम व आप संजयोक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों के प्रदर्शन को लेकर X पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा पंजाब की होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी X पर पोस्ट कर छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी।
पंजाब की होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया… सभी को बधाई। https://t.co/ng1LZ6Nj1W
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 13, 2026