फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PRTC Punbus roadways contract worker move to Chandigarh CM house from Mohali

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चंडीगढ़ कूच: सीएम आवास का करेंगे घेराव, मोहाली फेज-6 में धरना, हड़ताल का दूसरा दिन

Tue, 07 Jan 2025 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

मोहाली में आज जगह-जगह धरने प्रदर्शन चल रहे हैं। एक तरफ कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं फेज-6 में पंजाब रोडवेज कांट्रैक्ट कर्मियों ने भी आवाज बुलंद कर दी है। कांट्रैक्ट कर्मी चंडीगढ़ की तरफ कूच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
PRTC Punbus roadways contract worker move to Chandigarh CM house from Mohali
मोहाली में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के फेज-6 स्थित न्यू बस स्टैंड पर पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज कांट्रैक्ट यूनियन के कर्मचारियों की तरफ से धरना लगाया गया है। वहीं अब यूनियन के सदस्यों ने चंडीगढ़ में पंजाब मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी कर ली है। धरने पर बैठे कर्मचारी मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ कूच कर दिया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ की सीमा पर भारी पुलिस बल पहले से तैनात है।
विज्ञापन


उधर, कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भी चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं इस झड़प में पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। ऐसे में दोनों तरफ प्रदर्शनकारियों को रोकना पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। 
विज्ञापन




पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज के कर्मचारी मांगों को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम आवाज का घेराव करने के लिए जा रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कर्मचारियों ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर तीन दिन हड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
जगजीत सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद पक्का कर रही हैं, लेकिन पंजाब सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है।मंगलवार व बुधवार को भी यूनियन की हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को यूनियन की तरफ से सीएम ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मोहाली फेज-6 में कर्मचारी एकत्रित होकर सीएम ऑफिस की तरफ से कूच करेंगे। यूनियन की तरफ से समान काम के लिए समान वेतन देने व नई बसें खरीदने की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed