फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PRTC bus from Laldu to Patiala stopped

Mohali News: लालड़ू से पटियाला जाने वाली पीआरटीसी की बस बंद विद्यार्थियों और लोगों में भारी रोष, हरियाणा रोडवेज में नहीं पास की सुविधा

Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
PRTC bus from Laldu to Patiala stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालडू। वर्तमान पंजाब सरकार के कार्यकाल में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) की शहर लालड़ू से पटियाला तक चलने वाली एकमात्र बस भी बंद हो गई है। राज्य सरकार की इस कार्रवाई से लालड़ू और आसपास के गांवों के आम लोगों के साथ-साथ छात्रों में भारी रोष है। बनूड़, राजपुरा व पटियाला व अन्य स्थानों पर पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों व यात्रियों रोहित रतन, जनक, नरेश कुमार, हरीश कुमार, सुनील कुमार, हैप्पी व विक्की मुखीजा ने बताया कि कस्बा लालड़ू से एक पीआरटीसी बस सुबह 7:30 बजे पटियाला के लिए चलती थी जो 20-25 दिनों से बंद है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों और आम यात्रियों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बस सेवा नाममात्र है और हरियाणा रोडवेज की सेवा अधिक है लेकिन हरियाणा रोडवेज छात्रों को बस पास की सुविधा नहीं देता है और लालड़ू बस स्टेशन पर बहुत कम रुकती है, इस कारण उन्हें अधिक किराया खर्च कर अन्य साधनों से स्कूल-कॉलेज जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि लालडू और इसके गांव कहने को तो पंजाब में आते हैं, लेकिन पंजाब रोडवेज की सेवा 24 घंटे में केवल एक-दो ही है। इस कारण लालडू के यात्री पंजाब सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित हैं और अधिक खर्च कर निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि लालड़ू से चंडीगढ़, मोहाली और पटियाला के लिए कम से कम 10 रूट चलाए जाएं ताकि लालडू के लोगों को भी पंजाब रोडवेज की सवारी की सुविधा मिल सके। उन्होंने हलका विधायक के साथ मिलकर पंजाब सरकार से तुरंत बस रूट बहाल करने की मांग की है।


इस संबंध में पीआरटीसी चंडीगढ़ के महाप्रबंधक मनिंदर सिद्धू ने कहा कि इस रूप पर बस बंद होने की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर बस बंद है तो वह अधिकारियों से बात करेंगे और बस को दोबारा रूट पर चलवाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed