फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Provide information about the dangers of drug addiction, learn from motivators how to stay away from drugs

Mohali News: नशे के खतरों की जानकारी दें, प्रेरकों से सीखें नशीली दवा से दूरी कैसे बनाएं

Fri, 28 Feb 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Provide information about the dangers of drug addiction, learn from motivators how to stay away from drugs
मोहाली। जिले में नशों के खतरे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षण संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए, परामर्शदाताओं और प्रेरकों की मदद ली जानी चाहिए, जिन्होंने नशीली दवाओं से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सोसाइटी, एसएएस नगर की समीक्षा बैठक लेते हुए उन्होंने जिले में चल रहे ओओएटी केंद्रों और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निजी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिससे कामकाज पर नजर रखी जा सके। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन ओओएटी केंद्रों, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में दिए जाने वाले भोजन के खर्च में बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, सेक्टर-66 मोहाली में कैंटीन स्थापित करने को भी मंजूरी दी। उन्होंने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, मनोचिकित्सकों और गैर सरकारी संगठनों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनके सुझावों को धैर्यपूर्वक नोट किया और आने वाले दिनों में उन पर काम करने को कहा। स्थानांतरित करने का प्रस्ताव करना चाहिए, जहां सबसे कम मरीज आते हैं या जिनके पास कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed