फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protesters said - will go to Governor's House under any circumstances, 1400 policemen and paramilitary forces deployed

Mohali News: प्रदर्शनकारी बोले- हर हाल में जाएंगे गवर्नर हाउस, 1400 पुलिसकर्मी व अर्द्धसैनिक बल तैनात

Tue, 15 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Protesters said - will go to Governor's House under any circumstances, 1400 policemen and paramilitary forces deployed
मोहाली। वाईपीएस चौक पर आठ फरवरी से पक्के तौर पर मोर्चा लगाकर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने चंडीगढ़ में प्रवेश कर अपनी मांगों को लेकर रोष जताने का एलान किया है। मोर्चे के सदस्य पाल सिंह फ्रांस और गुरचरण सिंह ने कहा कि कई महीने से प्रदर्शनकारी डटे हैं लेकिन सात-आठ बैठकों के बाद बावजूद हल नहीं निकला। इससे निराश मोर्चे के सदस्यों ने कहा कि वह हर हाल में गवर्नर हाउस जाएंगे। एलान के बाद मोहाली और चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने अपनी फोर्स को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। मोहाली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग की देखरेख में करीब 1400 पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर तैनात किया जाना है जिससे इलाके में किसी भी प्रकार की स्थिति बिगड़ने से पहले उसे काबू किया जा सके। वहीं, डीएसपी रैंक का अधिकारी लगातार मोर्चा स्थल पर तैनात रहेगा। वहीं, आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के रोष मार्च और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंटरस्टेट में 77 नाके लगेंगे। मोर्चे की ओर से निकाले जा रहे रोष मार्च के चलते इलाके में पैरामिलिट्री के साथ ही रैपिड फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

नया रूट प्लान बनाने पर नहीं बनी सहमति

सूत्रों के अनुसार, गुरुद्वारा सिंह शहीदां, आइसर लाइट प्वाइंट, फेज-11, फेज-10, फेज-9, फेज-8 गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-7 से होते हुए वाईपीएस चौक पर आकर संपन्न होना था। उन्होंने इस संबंधी मोहाली पुलिस को रूट प्लान भी दिया था लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। वहीं, अब सदस्यों ने रोष मार्च हर हाल में निकालने का फैसला किया है। इस दौरान पहले पंज प्यारे, उसके बाद कौमी इंसाफ मोर्चा के जत्थेबंदक नेता, फिर कारें, घुड़सवार और मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लोग निकलेंगे।
विज्ञापन



रात को सील हो जाएगा सेक्टर-52/53 बार्डर, 15 अगस्त के दिन न जाएं लोग

सेक्टर-52/53 बार्डर से मोर्चे के सदस्यों के चंडीगढ़ में प्रवेश करने के अलर्ट के चलते दोनों तरफ की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी बनाए हुए है। देर शाम तक मोहाली-चंडीगढ़ सीमा को बंद नहीं किया गया था लेकिन पुलिस के सूत्रों ने बताया कि देररात दोनों तरफ की पुलिस यहां पर बैरिकेडिंग कर देगी इसलिए यह रास्ता आवाजाही के लिए बंद रहेगा इसलिए लोग इस रास्ते का इस्तेमाल न करें। वहीं, मोर्चे के सदस्यों ने अभी चंडीगढ़ जाने का रूट फाइनल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed