{"_id":"57702f124f1c1b8e1279aa73","slug":"protest-public-protest-shopkeepers-protest-zirakpur-market-protest-nagar-nigam-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी फड़ी वालों से परेशान दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी फड़ी वालों से परेशान दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के बलटाना की मेन मार्केट के दुकानदारों ने रविवार को बाजार में जगह-जगह खड़ी होने वाली रेहड़ी फड़ी की समस्या से परेशान होकर नगर काउंसिल खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इस बारे में कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दुकानदार हरिओम, कृष्णा, राहुल जैन, विवेक कोहली, गगन, शुभ करण, अभिनव, श्री मनोहर लाल, कृष्णा कुमार, सन्नी बाला और सतप्रकाश गोयल ने बताया कि बलटाना मेन बाजार में पिछले लंबे समय से रेहड़ी फड़ी वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। बाजार में जगह-जगह पर दर्जनों रेहड़ी वालों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है और पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार तंग होने के कारण राहगीरों को निकलने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। रोज बाजार में जाम लग जाता है।
वहीं, दुकानदारों ने बताया कि कुछ बंद पड़ी दुकानों के मालिकों ने 100-100 रुपये रोजाना के हिसाब से अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगवा रखी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि काउंसिल को समय रहते रेहड़ी फड़ी वालों के अवैध कब्जे हटा देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के बारे कई बार काउंसिल अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि काउंसिल ने समय रहते अवैध रूप से बाजार में बैठे रेहड़ी वालों को नहीं हटाया तो वह अपना संघर्ष तेज करेंगे। इस संबंध में नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सराओं ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं। उन्होंने दावा कि जल्द ही मुहिम चलाकर रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।