फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest in tehsil office in protest against condition of NOC

Mohali News: एनओसी की शर्त के विरोध में तहसील दफ्तर में दिया धरना

Thu, 21 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Protest in tehsil office in protest against condition of NOC
जीरकपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई एनओसी की शर्त को लेकर बुधवार को स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने तहसील दफ्तर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार व हलका विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए एनओसी की पॉलिसी को रद्द करने या आसान करने की मांग की। प्रधान गुलशन अरोड़ा की अगुवाई में एनओसी की शर्त को खत्म करने के लिए तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा गया। प्रदर्शन को पूर्व विधायक हलका एनके शर्मा ने भी समर्थन दिया और पंजाब सरकार की नीतियों को फेल करार देते हुए भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एनओसी की शर्त भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इस शर्त से शहर में प्रॉपर्टी का कारोबार बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से लेकर अब तक भ्रष्टाचार की सारी हदें तोड़ दी हैं। जीरकपुर शहर बुरी तरह स्लम एरिया बन चुका है। जहां कोई भी प्रॉपर्टी डीलर या कोई प्रॉपर्टी कारोबारी निवेश नहीं करना चाहता। पिछली सरकारों में यहां निवेश करने वाले लोग अब अन्य राज्यों में चले गए हैं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान गुलशन अरोड़ा ने बताया कि जीरकपुर शहर एक प्रॉपर्टी हब है और ज्यादातर लोग यहां प्रॉपर्टी के संबंधित काम करते हैं। एक साल से सरकार की ओर से रखी गई एनओसी की शर्त के कारण लोगों का काम प्रभावित हुआ है। इसके चलते लोगों ने जीरकपुर में निवेश करना बंद कर दिया है। इस कारण वह बर्बाद हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की के इस पॉलिसी को या तो खत्म करने या फिर आसान करने की मांग की।
विज्ञापन


कोट्स...
डीलर एसोसिएशन ने मांगपत्र देकर एनओसी की शर्त को रद्द करने की मांग की है। यह मांगपत्र डीसी तक पहुंचा दिया जाएगा। इस समय एनओसी का मामला पंजाब में काफी ज्यादा चल रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है तो मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद फैसला सरकार के हाथ में है। -कुलदीप सिंह, तहसीलदार जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स....
रजिस्ट्री सिस्टम को साफ सुथरा व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हाईकोर्ट की ओर से जून 2022 में एनओसी की शर्त रखी गई थी। हमारी तरफ से एनओसी देने में कोई भी लापरवाही या ज्यादा समय नहीं लगाया जाता। बस शर्त यह है कि एनओसी लेने के लिए लगाए गए कागजात पूरे होने चाहिए। हमारे दफ्तर की ओर से कोई भी एनओसी लंबित नहीं है। व्यापारिक एनओसी की फाइल एडीसी मोहाली के पास जाती हैं और एनओसी वहीं से जारी होती है। हमारी जानकारी के अनुसार वहां से भी कोई समस्या नहीं है। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed