फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest by 12,700 contractual teachers; teachers climb water tank

Mohali News: 12,700 कच्चे अध्यापकों का प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े शिक्षक

Fri, 25 Sep 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Protest by 12,700 contractual teachers; teachers climb water tank
अपनी मांगों को लेकर गांव कुंभड़ा में पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। अपनी मांगों को लेकर 12,700 कच्चे अध्यापकों ने वीरवार को मोहाली के गांव कुंभड़ा में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये अध्यापक लंबे समय से पक्के कर्मचारियों जैसी सुविधाओं और बेहतर मानदेय की मांग कर रहे हैं। उनका धरना मोहाली शिक्षा बोर्ड के बाहर पिछले 45 दिनों से जारी है। अध्यापकों का कहना है कि उन्हें महज छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। कुछ शिक्षकों को 14 से 27 हजार रुपये तक वेतन मिलता है। यूनियन नेताओं ने बताया कि कई शिक्षक 12 से 14 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे समय के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। छह हजार रुपये पाने वाले शिक्षकों को महीने की 19 से 22 तारीख तक भुगतान मिलता है। इतनी कम राशि में स्कूल आने-जाने का पेट्रोल खर्च भी पूरा नहीं होता। कई शिक्षक अपने गांवों से 8 से 20 किलोमीटर दूर स्कूलों में पढ़ाने जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी सीमित है। यह स्थिति उनके लिए आर्थिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

सरकार पर आरोप
शिक्षकों ने सरकार पर बार-बार बैठक के लिए बुलाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हर बार आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। 45 दिनों से चल रहे धरने के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है। महिंदर कौर ने कहा कि छह हजार रुपये में काम करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
विज्ञापन



आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टंकी पर चढ़े किसी शिक्षक के साथ कोई अनहोनी होती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। अध्यापकों ने अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed