{"_id":"5702c0bf4f1c1bb45ec8116d","slug":"protest-blo-payment-pending-two-years-blo-protest-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से भुगतान न होने पर बीएलओ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से भुगतान न होने पर बीएलओ ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/डेराबस्सी
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से चार अप्रैल से शुरू किए जाने वाले वोट बनाने के कार्य का बीएलओ ने विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी वर्कर व टीचरों ने आरोप लगाया कि सरकार पिछले दो साल से मेहनताना नहीं दिया है। जबकि आगे कार्य करवाने के लिए सोमवार को बुला लिया गया। उन्होंने चेेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया जारी नहीं किया जाएगा, वह आगे काम नहीं करेंगीं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से चार से 21 अप्रैल तक घर-घर जाकर वोट बनवाने के कार्य का आगाज होना था। इसके लिए सभी बीएलओ को आमंत्रित किया गया था। लेकिन मौके पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सभी बीएलओ ने कार्य करने की जगह इसका पूर्ण तौर पर बायकाट करते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद तहसीलदार सुखपिंद्र कौर ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी वर्करों के जिला प्रधान गुरप्रीत कौर धनौनी ने आरोप लगाया कि सरकार ने दो साल के पैसे अब तक जारी नहीं किए है। इस बारे में वह पहले भी कई बार सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को आगे काम करवाने से पहले उनका बकाया जारी करना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सभी गरीब परिवार से हैं, इस कारण उनको परिवार चलाने मुश्किल हो रहे हैं। सरकार को उनकी परेशानियों की ओर ध्यान रखते हुए उनके पैसे जारी करने चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बकाया जारी करने के लिए तहसीलदार सुखपिंद्र कौर को मांग पत्र दिया।
इस बारे में डेराबस्सी के एसडीएम शिव कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से बिल बनाकर संबधित विभाग को भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द पैसे जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य करवाने के लिए हल तलाश लिया जाएगा।