{"_id":"68e571adc58949451606fc5b","slug":"protest-against-the-pending-resolution-of-the-case-of-charging-extra-price-from-plot-owners-of-sector-76-80-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134331-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेक्टर 76-80 के प्लॉट मालिकों से अतिरिक्त कीमत वसूलने का केस न सुलझने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेक्टर 76-80 के प्लॉट मालिकों से अतिरिक्त कीमत वसूलने का केस न सुलझने पर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रेजिडेंट वेलफेयर एंड डेवलपमेंट कमेटी सेक्टर-78 की जनरल बॉडी मीटिंग कृष्ण मित्ततू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब सरकार और गमाडा द्वारा सेक्टर 76-80 के प्लॉट मालिकों से ढाई साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अतिरिक्त कीमत वसूलने के मुद्दे का समाधान न करने पर रोष जताया गया। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि सेक्टर 76-80 की एन्हांसमेंट का मुद्दा नोएडा या हुडा तो दूर, पंजाब के किसी भी प्राधिकरण के अनुकूल नहीं है। इस अवसर पर सरकार से सेक्टर 76-80 में की गई एन्हांसमेंट को वापस लेने की अपील की गई। साथ ही, यह भी मांग की गई कि हलका विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में गमाडा के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में एन्हांसमेंट 839 रुपये प्रति वर्ग मीटर कम करने पर सहमति बनी थी। साथ ही बैठक में नगर निगम द्वारा सेक्टर 78 से वाटर वर्क्स सेक्टर 77 तक नहरी पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाए, गमाडा/सरकार द्वारा शहरी पब्लिक हेल्थ सेंटर सेक्टर 79 का रुका हुआ काम शुरू करवाया जाए और कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 77 का निर्माण करवाया जाए, नगर निगम मोहाली द्वारा पूरे सेक्टर 78 की सड़कों के घुमावदार चैनलों का नवीनीकरण करवाया जाए, भगत सिंह पार्क नंबर 17 के टूटे हुए बिजली के खंभों की मरम्मत करवाई जाए, सेक्टर के बड़े पार्क नंबर 5, 16 और 17 में फ्लड लाइटें लगवाई जाएं, पार्कों के टूटे हुए झूलों को ठीक करवाया जाए और पार्क नंबर 16 और 17 में लगे जिम की मरम्मत करवाई जाए, पार्क नंबर 5 में बेंच रखवाई जाए, और अधिक रोड लेन बनाई जाए, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करवाया जाए और सेक्टर के रोड बर्म पर इंटरलॉक टाइलें लगवाई जाने की मांग की गई।