फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prostitution racket busted in a spa centre; police rescued four girls

Mohali News: स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने चार युवतियां मुक्त कराईं

Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Prostitution racket busted in a spa centre; police rescued four girls
जीरकपुर। शहर में गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरकपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम वीआईपी रोड स्थित ब्लॉसम स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर की महिला संचालक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। एएसपी गजलप्रीत कौर के अनुसार शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्त रूप से जांच शुरू की और पर्याप्त इनपुट मिलने पर विशेष टीम गठित कर शुक्रवार शाम छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां मौजूद चार युवतियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में देह व्यापार से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जीरकपुर के वीआईपी रोड, ढकोली, बलटाना और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में होटल और स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी होटल, स्पा सेंटर और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed