{"_id":"6aa857ba13faea0d2a01d359","slug":"elderly-man-attacked-with-baseball-bat-in-mohali-40000-looted-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2703-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में बुजुर्ग पर बेसबॉल से हमला, 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में बुजुर्ग पर बेसबॉल से हमला, 40 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट में 61 वर्षीय सुरजीत सिंह पर 10-11 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बेसबॉल से उनके चेहरे पर वार किया, जिससे उनकी बाईं आंख, नाक और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।
सुरजीत सिंह छह सितंबर की रात अपने बेटे अर्शदीप सिंह के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी आजाद कुमार, लवकुश और उनके 10-11 अन्य साथी बेसबॉल बैट, कृपाण व डंडों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने सुरजीत सिंह को घेरकर पीटा। हमलावरों पर रेस्टोरेंट का सामान तोड़ने और गल्ले से करीब 40 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह हमला कुछ दिन पहले खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। सोहाना थाना पुलिस ने आजाद कुमार, लवकुश और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरजीत सिंह का सोहाना अस्पताल में उपचार चल रहा है।