{"_id":"67197b41f0db64aa090ed264","slug":"proposal-to-collect-100-tons-of-garbage-daily-in-mohali-sent-to-higher-officials-mohali-news-c-71-1-mli1005-121054-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में रोजाना सौ टन कूड़ा उठाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में रोजाना सौ टन कूड़ा उठाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा
विज्ञापन
मोहाली। शहर से कूड़े की समस्या का निदान करने के लिए नगर निगम की ओर से रोजाना यहां से 100 टन कूड़ा उठाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के नए टेंडर के लिए 1370 रुपये प्रति टन का रेट दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसके लिए 1413 रुपये की डिमांड की जा रही थी पर रेट 1370 का फिक्स किया गया है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 कूड़ा नियमित रूप से उठाने का प्रस्ताव है।
अब तक जिले से करीब 50 फीसदी कूड़ा ही उठाया जा रहा था। जिसकी वजह से मोहाली में सभी आरएमसी पॉइंट कूड़े से भर चुके हैं। कई आरएमसी प्वाइंट में मुख्य गेट तक कूड़ा फैला पड़ा है। कूड़ा उठाने की मात्रा बढ़ाने से आरएमसी प्वाइंट भी खाली हो सेकेंगे।
इस मामले में नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि मोहाली से अब तक सिर्फ 40 टन कूड़ा प्रतिदिन उठाया जा रहा था। अब नए टेंडर में 100 टन कूड़ा उठाने का प्रस्ताव है। उनके अनुसार प्रतिदिन 85 से 90 टन कूड़ा रोजाना निकलता है। उन्होंने कहा कि जो एरिया नगर निगम के बाहर हैं उनसे भी रोज 10 टन तक कूड़ा आ जाता है।