फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Proposal passed to remove illegal encroachment from Panchayat land

Mohali News: पंचायती जमीन से अवैध कब्जे को हटाने का प्रस्ताव किया पास

Tue, 03 Dec 2024 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed to remove illegal encroachment from Panchayat land
नयागांव। गांव सिसवां में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। सिसवां-बद्दी मार्ग पर ग्राम पंचायत की जमीन पर किसी ने लोहे का गेट लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। सरपंच संजीव शर्मा ने बताया इस मामले में सोमवार को ग्राम पंचायत सिसवां ने अवैध रूप कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास कर इसकी कॉपी बीडीपीओ गुरमिंदर सिंह को सौंपी है। वहीं बीडीपीओ ने कहा कि पंचायत के निर्णय के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों शुरू की जांच

सरपंच संजीव शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से पास प्रस्ताव की कॉपी में लिखा है कि बिजली विभाग ने फॉरेस्ट एरिया में कैसे बिजली कनेक्शन दे दिए हैं। प्रस्ताव के जरिये पावरकॉम से इसके कागजात मांगे गए हैं। वहीं बीडीपीओ फॉरेस्ट विभाग, थाना मुल्लांपुर गरीबदास, पावरकॉम लिखकर मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

कोट



ग्राम पंचायत सिसवां की जमीन पर अवैध कब्जे हुए हैं, शिकायत के बाद सोमवार को मौके का दौरा किया था। इसके बाद सिसवां ग्राम पंचायत को प्रस्ताव पास कर कर देने को कहा था। ग्राम पंचायत सिसवां की पंचायत ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रस्ताव पास कर कॉपी दे दी है। इस संबंध में फॉरेस्ट विभाग, थाना मुल्लांपुर गरीबदास, पावरकॉम से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होगी। -गुरमिंदर सिंह, बीडीपीओ माजरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed