फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   problem in 40 years old severage, mohali dranage system, mohali nagar nigam, mohali

सालों पुराना सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम गया जवाब, कई जगह से धंसा

Fri, 01 Jul 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 01 Jul 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
problem in 40 years old severage, mohali dranage system, mohali nagar nigam, mohali
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में करीब चालीस साल पहले डाला गया सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह जवाब दे गया है। जगह जगह सीवरेज व ड्रेनेज लाइन के धंसने की बात आम हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि कागजों में यह सब  सही चल रहा है। मौजूदा समय में सबसे बुरा हाल फेज-10 की कोठी नंबर 1123 व  सेक्टर-70 में कोठी नंबर 52 के नजदीक है।
विज्ञापन


ड्रेनेज सिस्टम बंद होने के कारण सड़कों पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इस मामले में फेज-11 के पूर्व पार्षद सुखमिंदर सिंह बरनाला का कहना है कि फेज-11 में सीवरेज सिस्टम की अभी तक सफाई नहीं हुई है। इसके चलते हालत कभी भी खराब हो सकते हैं। उन्होंने  बताया कि तीन दिन पहले हुई बरसात के कारण फेज-11 में पानी भर गया था। रोड गलियां ब्लॉक हैं। कम्युनिटी सेंटर के बराबर ड्रेनेज सिस्टम एक बार बैठ गया था। जबकि फेज-11 के थाने से स्कूल और पेट्रोल पंप तक नया ड्रेनेज नहीं पड़ता है। ऐसे में कभी भी घरों में पानी घुस सकता है।
विज्ञापन


यह समस्या ड्रेनेज सिस्टम में सिल्ट जमी है। यहां पर पाइप लाइन को ही बदलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फेज-11 में एससीएफ एक से लेकर 30 तक के बैक साइड में सीवरेज पूरी तरह ब्लॉक है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति केवल इस फेज की ही नहीं है, बल्कि लगभग सभी फेजों की है। नगर निगम के डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी का कहना है कि उन्होंने फेज-सात की कोठी नंबर 194 के पास सीवरेज सिस्टम बंद होने से बने गड्ढे के कारण वहां काम को रुकवाया था। उन्होंने अभी तक इस जगह पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि विभाग जुबानी तौर पर इसे ठीक करवाने के लिए कोठी मालिक से कहता है। न मालिक को लिखित रूप में कहा गया है और न ही इस दिशा में कोई कार्रवाई विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह की है लाइन
शहर की सीवरेज व ड्रेनेज लाइन काफी पुरानी है। यह ईंट की बनी हुई है। समय बीतने के साथ ही लाइन धंसनी शुरू हो गई है। आए दिन जगह-जगह से लाइन धंसती रहती है। इससे आम लोगों का परेशानी उठानी पड़ती है।


नई लाइन नहीं बिछ सकती, करवा रहे हैं सफाई
शहर में नई सीवरेज व ड्रेनेज की लाइन बिछाना बड़ा कठिन काम है। क्योंकि अब शहर पूरी तरह बस चुका है। ऐसे में नई लाइन बिछाने के लिए जमीन एक्वॉयर करने की जरूर पड़ेगी। जो  कि किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। ऐसे में नगर निगम मशीन लगाकर सभी लाइनों को साफ करवाएगा। उम्मीद है कि इस महीन यह काम पूरा हो  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed