फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Problem: Difficult to walk in Mohali due to wrong parking of vehicles

समस्या : वाहनों की गलत पार्किंग से मोहाली में पैदल चलना हुआ मुश्किल

Mon, 28 Feb 2022 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Problem: Difficult to walk in Mohali due to wrong parking of vehicles
मोहाली। वीआईपी शहर में लोग पैदल चलकर अपना सफर आसानी से तय कर सकें, इसके लिए सड़कों किनारे फुटपाथ बनाई गई हैं। लेकिन यहां पर भी लोेगों की ओर से अपने वाहन गलत तरीके से पार्क किए जाने की आदत ने पैदल सफर करने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। आलम यह है कि लोग अपनी कारों को पार्किंग के बजाय पर सड़कों किनारे बनी फुटपाथ पर और सड़कों पर ही खड़े करके चलते जाते हैं। इतना ही नहीं रिहायशी क्षेत्र में बनाई गई ग्रीन बेल्ट पर भी गाड़ियों को पार्क करके दूसरे लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-1 से लेकर 11 तक शॉपिंग स्ट्रीट के नाम से मशहूर अलग-अलग फेज में स्थित मार्केटों में सैकड़ों की संख्या में लोग खरीददारी करने पहुंचते हैं। इन शॉपिंग स्ट्रीट में लोगों को अपनी गाड़ियों को पार्क करने के लिए शोरूमों के बाहर खुली पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन गाड़ियों के मालिक अपनी गाड़ी को पार्किंग में न लगाकर मुख्य सड़क पर और इसके किनारे फुटपाथ पर ही पार्क करते हैं। इसका असर यह होता है कि सड़क के बीचो-बीच गाड़ियों की पार्किंग से अन्य वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो सड़क के बीचो-बीच पार्क की गई गाड़ियों से लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।
विज्ञापन

फुटपाथ के ऊपर चढ़ाकर पार्क करते हैं गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक रिहायशी क्षेत्रों में स्थिति बिल्कुल अलग है और यहां पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही तो नहीं होती, लेकिन पैदल सफर करने वाले आवाजाही करते हैं। दूसरी ओर, रिहायशी क्षेत्र में लोग अपनी गाड़ियां घरों के अंदर और बाहर पार्क करने के बजाय ग्रीन बेल्ट के नाम पर बनाए फुटपाथ के ऊपर चढ़ाकर अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। फुटपाथ पर गाड़ी पार्क करने की वजह से ग्रीन बेल्ट का नुकसान तो होता ही है, साथ ही पैदल सफर करने वालों को मजबूरन सड़क से नीचे उतरकर आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण विंग को देंगे निर्देश
रिहाइशी क्षेत्रों में पहले ही घर के बाहर सड़क पर जगह छोड़ी गई है। यहां पर लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। लेकिन फुटपाथ के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर पार्क करना एकदम गलत है। जल्द ही अतिक्रमण विंग को निर्देश देकर ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. कमल कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम मोहाली।

नियम तोड़ने वालों के होंगे चालान
शहर के सभी बाजारों में पहले ही खुली पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पता नहीं फिर भी लोग क्यों सड़कों पर ही अपनी गाड़ियां पार्क करके दूसरों के लिए मुश्किलें पैदा करते हैं। अधिकारियों को निर्देश देकर ऐसे लोगों की निशानदेही करके नियम तोड़ने के आरोप में उनके वाहनों के चालान किए जाएंगे। -गुरजोत सिंह, एसपी, ट्रैफिक पुलिस मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed