फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Problam water clearance

निगम के दावे हवाहवाई, पानी निकासी प्रबंध ठप, कई जगहों पर धंसी जमीन

Sat, 13 Jul 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Problam water clearance
फेज-3बी2 में धंसी जमीन के दिखाते पार्षद कुलजीत बेदी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। चार दिन से हो रही बारिश ने नगर निगम के बरसाती पानी के निकासी प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी है। शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से लोग काफी परेशान हैं। कई पार्कों का स्तर नीचा होने से उनमें भी पानी भर गया है, जिसमें मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कई इलाकों में सड़कों के किनारे से मिट्टी बहने से जमीन धंस गई है। नगर निगम के दावों में चाहे यहां बरसाती पानी की निकासी की कोई समस्या नहीं है, परंतु जिस शहर के अलग-अलग फेजों और सेक्टरों में सड़कों के किनारे पानी रुकने से साफ है कि दावे हवाहवाई हैं। ऐसे में अभी तो बारिश का मौसम शुरू हुआ है, आने वाले दिनों में शहर वासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इन फेजों में धंसी जमीन
फेज-1, 2, फेज-3ए, 3बी2, फेज-4, 5 के अलावा कई स्थानों पर जमीन धंसने के मामले सामने आए हैं। इनका कारण मुख्य तौर पर रोड गलियों या सीवरेज की लाइन में लीकेज होने के कारण मिट्टी का पानी के साथ बह जाना बताया जा रहा है, जिससे सड़कों के किनारों पर जमीन धंस रही है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग फेजों में ऐसे स्थानों की मरम्मत भी कर रहे हैं, परंतु सवाल यह है कि यह काम बरसातों में ही क्यों शुरू किया गया।
विज्ञापन

निगम अधिकारी करते हैं मनमर्जी : डिप्टी मेयर
जमीन धंसने के मामलों में नगर निगम के डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी ने बताया कि निगम अधिकारी मनमर्जी से काम करते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। फेज-3बी2 के पार्षद कुलजीत बेदी ने बताया कि उनके इलाके में कई जगह जमीन धंस गई है। निगम कर्मचारियों ने इन स्थानों पर मिट्टी डाल कर मुरम्मत भी की है, पर मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना भी प्रकट की गई है, जिससे और भी नुकसान हो सकता है। निगम के आधे अधूरे इंतजामों के कारण बरसातों में लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमाडा के सेक्टरों का हाल सबसे बुरा
गमाडा के अधीन आते सेक्टर-76-80 में रोड गलियों साफ न होने से यहां पानी निकासी की भारी समस्या सामने आ रही है। हर समय पानी जमा रहने से इलाका वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद सुरिंदर सिंह ने बताया कि गमाडा की ओर से पिछले समय में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से अंदरूनी सड़कें बनवाई गईं थीं और अब लगातार पानी ठहरने से सड़के टूटने का खतरा बना हुआ है। वहीं कई स्थानों पर सड़कों के किनारे मैनहोल के ढक्कन भी नहीं हैं, जहां पर हर समय हादसे का डर बना रहता है। इस मामले में कई बार एसडीओ को शिकायत दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed