फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Private hospital asked for thirty thousand rupees, civil hospital did the operation for free

मोहाली : निजी अस्पताल ने मांगे तीस हजार रुपये, सिविल अस्पताल ने मुफ्त में किया बच्चे की टूटी बाजू का ऑपरेशन

Fri, 11 Jun 2021 12:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Private hospital asked for thirty thousand rupees, civil hospital did the operation for free
मोहाली। जिला सेहत विभाग के प्रयास से एक जरूरतमंद ऑटो चालक के 6 साल के बच्चे की टूटी हुई बाजू का मुफ्त में ऑपरेशन हो पाया है। जबकि निजी अस्पताल वाले इसके लिए तीस हजार रुपये खर्च बता रहे थे। वहीं, परिवार इतना खर्च करने में सक्षम नहीं था, बच्चे का ऑपरेशन कुराली सरकारी अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन

अब बच्चा बिल्कुल तंदुरुस्त है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकारी सेहत सुविधाओं का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव धड़ाक कलां में एक ऑटो चालक गुरजंट सिंह का 6 वर्षीय बच्चा एकमवीर खेल रहा था। इस दौरान अचानक गिरकर उसकी बाजू टूट गई। इसके बाद ऑटो चालक गुरजंट सिंह उसे एक निजी अस्पताल में ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद कहा कि बच्चे की बाजू का ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस पर 30 हजार रुपये खर्च आएगा। जबकि परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे। इस पर परेशान ऑटो चालक ने अपनी मुश्किल गांव के ही एक जानकार मीडिया कर्मी को बताई। इसके बाद मीडिया कर्मी ने उसके बेटे के ऑपरेशन के बारे में सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर से सलाह ली। इसके बाद सिविल सर्जन ने ऑटो चालक को अपने बेटे को कुराली के सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। सिविल सर्जन ने अस्पताल के ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. दविंदर गुप्ता को फोन करके बच्चे के इलाज करने के बारे में कहा। इसके बाद बच्चे की बाजू का वहीं पर मुफ्त में सफल ऑपरेशन किया गया। इसके लिए गुरजंट ने अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अस्पताल के डॉक्टर उनके लिए फरिश्ते से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर सेहत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। लोग बिना किसी डर के वहां पर इलाज के लिए जा सकते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed