{"_id":"644444a9f69cb3e475099997","slug":"preparations-were-being-made-to-place-bets-on-ipl-matches-bookies-ran-away-before-the-police-raid-mohali-news-c-16-1-121488-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने की थी तैयारी, पुलिस की दबिश से पहले भागे बुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने की थी तैयारी, पुलिस की दबिश से पहले भागे बुकी
Sun, 23 Apr 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने की थी तैयारी, पुलिस की दबिश से पहले भागे बुकी
पुलिस को मिली थी मोहाली के फेज-7 की मार्केट के पास एक घर में सट्टेबाजी की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-7 की मार्केट में पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग आईपीएल मैच में भोले-भाले लोगों से सट्टा लगवाने जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर दबिश दी। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इस संबंधी थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फेज-7 की फ्लावर मार्केट के पास मकान नंबर एचएम 548 की फर्स्ट फ्लोर पर कुछ लोग मोबाइल और लैपटॉप के जरिये 28 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर वह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने वहां दबिश दी, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए।
जीरकपुर में मोबाइल के साथ मिली थी सट्टा लगवाने वालों की अटैची
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीरकपुर के गांव रामगढ़ भुड्डा में सड़क किनारे सट्टा लगवाने वालों की आठ मोबाइल के साथ जो अटैची मिली थी, उस मामले को भी पुलिस मोहाली फेज-7 के मामले से जोड़कर देख रही है। पुलिस को शक है कि कहीं वह अटैची इन्हीं की तो नहीं। बता दें कि 20 अप्रैल को आईपीएल मैच के दौरान पुलिस को जीरकपुर के गांव रामगढ़ भुड्डा से एक अटैची मिली थी, जिसमें आठ मोबाइल लगे हुए थे और यह अटैची खुली पड़ी थी। पुलिस ने कहा कि आईपीएल मैच के कारण जिले में नाकाबंदी कर रखी थी। शायद सामने पुलिस का नाका लगा देखकर बुकी इस अटैची को वहां फेंक कर चले गए होंगे।