फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom erected its wall in front of BSNL's junction box in Nayagaon

नयागांव में बीएसएनएल के जंक्शन बॉक्स के आगे ही पावरकॉम ने खड़ी कर दी अपनी दीवार

Mon, 14 Jun 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Powercom erected its wall in front of BSNL's junction box in Nayagaon
नयागांव। वार्ड नंबर-14 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बीएसएनएल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आफत में आ गए हैं। क्योंकि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बनाए गए ढांचे की वजह से बीएसएनएल की सॉकेट बॉक्स का दरवाजा बंद हो गया। ऐसे में अगर किसी के फोन में खराबी आती है तो विभाग ठीक नहीं कर पाएगा। इस मामले में बीएसएनएल ने पुलिस को बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल के एसडीओ नॉर्थ डीके सिंह ने बताया की वार्ड नंबर-14 में उनका एक साकेट बॉक्स लगा हुआ था। इसके साथ ही बिजली विभाग ने ईंटों की दीवार (पक्का स्ट्रक्चर) खड़ा करके उस पर ट्रांसफार्मर रख दिया है। इस कारण हमारा बॉक्स बंद हो गया है और यहां दीवार बनने से अगर कोई खराबी आती है तो बॉक्स के अंदर तारों की मरम्मत नहीं कर पाएंगे। इसकी शिकायत हमने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस इलाके मे पिछले तीन दिन से बिजली की समस्या थी, विभाग से जो एस्टीमेट पास हुआ था, उसमें दो खंबे लगाकर ट्रांसफार्मर रखना था, लेकिन स्थानीय निवासियों ने अपने खुद के खर्चे से ईंटों का स्ट्रक्चर बनवाया है। अब इसके लिए बिजली विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- हमने तो बीएसएनएल वालों को किया था फोन
जानकारी के मुताबिक इलाके में पहले 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इसको बदलकर अभी 200 किलो वाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लोगों का कहना है कि हमारे लिए बिजली की समस्या का समाधान जरूरी था, अगर खंभे पर ट्रांसफार्मर लगाया जाता तो गली का पूरा रास्ता बंद हो जाता, इस कारण ईंटों का स्ट्रक्चर बनवाया है। इस समय हमने बीएसएनएल के कर्मचारियों को फोन किया था। लेकिन कोई जवाब न मिलने के कारण हमने स्ट्रक्चर तैयार करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed