फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom employees surrounded cabinet minister's office

Mohali News: पावरकॉम कर्मचारियों ने घेरा कैबिनेट मंत्री का दफ्तर

Sun, 02 Jul 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Powercom employees surrounded cabinet minister's office
खरड़। पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब की ओर से पावरकाॅम सीएचबी व डब्ल्यू कर्मचारियों की मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष के तहत राज्य की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान के दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पावरकॉम सीएचबी व डब्ल्यू कर्मचारियों के नेताओं राज्य प्रधान बलिहार सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान जंग सिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, सर्कल प्रधान खन्नां, सुखप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दिनों खरड़ में परिवारों व बच्चों समेत मांगों को लेकर दिए गए रोष धरने के दौरान मोहाली प्रशासन द्वारा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ समेत पावरकाॅम सेक्रेटरी के साथ बैठक करवाने का पत्र जारी किया गया था परंतु 20 जून की बैठक में बिजली मंत्री गैर हाजिर रहे। उन्होंने कहा कि बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सीएचबी व डब्ल्यू कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया गया था और उन्हें बताया गया था कि बिजली का काम करते समय कई कर्मचारी मौत के मुंह में समा गए हैं और कई कर्मचारी अपंग हो चुके हैं, इसलिए ऐसे कर्मचारियों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। इसके अलावा अन्य मांगों समेत निजीकरण की नीति को रद्द करने संबंधी भी चर्चा हुई थी जिसमें वित्त मंत्री कर्मचारियों की मांगों को उचित ठहराते हुए मामले का हल करने का आश्वासन दिया था। तब बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ 30 जून को बैठक का समय तय करवाया गया था परंतु बिजली मंत्री द्वारा 30 जून को बैठक नहीं की गई। इसके विरोध में पावरकॉम ठेका कर्मचारियों द्वारा परिवारों व बच्चों समेत कैबिनेट मंत्रियों की रिहायशों व दफ्तरों के आगे प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed