फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Potholes, broken roads, and mud make walking difficult in Ward 27

Mohali News: वार्ड-27 में गड्ढे, उखड़ी सड़कें और कीचड़ में चलना हुआ मुश्किल

Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Potholes, broken roads, and mud make walking difficult in Ward 27
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड-27 की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। आज हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पूरा वार्ड दुर्घटनाग्रस्त इलाके जैसा दिखाई देता है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़कें और कीचड़ से भरे रास्ते आम जनता के लिए मुसीबत बन चुके हैं। कई जगह पर सीवर के ढक्कन सड़क से एक फीट ऊपर तक उठे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

हर दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद जीरकपुर का संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। समाज सेवी योगेश अरोड़ा और अन्य निवासियों का कहना है कि 5 अप्रैल को विभाग को पत्र लिखा था उसके बाद भी अब तक कोई करवाई नही हुई। इसके अलावा अरोड़ा का कहना है कि सितंबर 2025 के माह में वार्ड की कई सड़कों का बजट पास करके यह बोला गया था कि जल्द सड़कें बन जाएंगी पर फरवरी 2026 आ गयी है। अभी तक उस पर कोई भी कार्य शुरू होता दिखाई नही दे रहा है। लोगों का कहना है कि न तो स्थायी मरम्मत की गई, न ही अस्थायी पैबंद लगाकर उसको ठीक करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन




वार्ड-27 की सड़कों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी करके इनको बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। -अमनदीप शर्मा, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed