फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Polluted water is being released from the factory into rainy season, fear of spread of disease

Mohali News: फैक्टरी से बरसाती चो छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी, बीमारी फैलने का डर

Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Polluted water is being released from the factory into rainy season, fear of spread of disease
लालडू। गांव छछरौली में केमिकल फैक्टरी द्वारा बारिश के पानी की आड़ मे बरसाती चो में रसायन युक्त दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को करते हुए समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। साहिल निवासी डेराबस्सी और नजदीक पड़ते गांव के लोगों ने बताया कि क्षेत्र के उद्योगपति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं और हवा व पानी में प्रदूषण फैला रहे हैं। पिछले काफी समय से गांव के पास लगती एक रसायनिक कंपनी के उद्योगपति बारिश की आड़ में इलाके के नदी-नालों और बरसाती नालों में अपना प्रदूषित पानी छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर पहले भी आवाज उठाई थी, जिस दौरान विरोध प्रदर्शन के अलावा अदालत का दरवाजा भी खटखटाया गया था लेकिन इसके बाद भी उद्योगपति नहीं मानते हैं। गांव में कैंसर और अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे उद्योगपतियों के खिलाफ उनकी पहचान के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed