फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Polling party attacked, police personnel's uniform torn, absconding with bag of ballot paper

Mohali News: पोलिंग पार्टी पर किया हमला, पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ी, बैलेट पेपर का बैग लेकर फरार

Thu, 17 Oct 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Polling party attacked, police personnel's uniform torn, absconding with bag of ballot paper
लालड़ू। गांव हंसाला के पंचायत चुनाव में महज छह वोट से हारी महिला उम्मीदवार ने अपने पति और समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पोलिंग पार्टी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी और बैलेट बाॅक्स में से गिनती के लिए निकाले बैलेट पेपर व मुहर आदि चुनाव सामग्री से भरा थैला लेकर फरार हो गए। इस मारपीट में एक पुलिस एएसआई की वर्दी फाड़ डाली। इसमें एएसआई समेत पोलिंग अफसर भी जख्मी हो गए। दोनों घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर उम्मीदवार समेत 40 से अधिक लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला, वर्दी फाड़ने व ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव में महज 407 वोट थी। इनमें से 361 पोल हुईं। इसमें से स्पर्णों को 168 व प्रीति को 162 वोट मिले। इसके लिए तीन बार काउंटिंग कराई गई। इनमें 17 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। छह वोट से हार के पश्चात तीन बार गिनती होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया था परंतु हार के बाद प्रीति ने हस्ताक्षर नहीं किए। एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि बक्से खाली कर पोलिंग टीम पुलिस के साथ सामान लेकर बस में बैठने के लिए कमरों से निकली ही थी कि प्रीति के पति हरविंदर ने थैले को छीनना चाहा। उन्होंने व पोलिंग अफसर ने थैले नहीं छोड़े तो उन्हें करीब 15 से 20 फीट तक घसीटते चला गया। इसी बीच सामान सहित थैला लेकर भीड़ में से लोग अंधेरे में भाग निकले। थैला अभी तक बरामद नहीं हो सका न अभी तक कोई गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान जसबीर कौर के घर से तलवारें उठाकर मौके पर पहुंचाई गईं।
विज्ञापन

इस मामले में लालडू पुलिस ने 40 से अधिक लोगों पर बीएनएस की धारा 109,132 व 221 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें प्रीति, उसके पति हरविंदर, जसबीर कौर नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के हाथ मौके की एक वीडियो लगा है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed