फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Politicians and actors who took to the streets of Mohali in favor of farmers against three new agricultural laws

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के हक में मोहाली की सड़कों पर उतरे नेता और अभिनेता

Thu, 27 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Politicians and actors who took to the streets of Mohali in favor of farmers against three new agricultural laws
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के तीन नए कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर बुधवार को जिले में किसानों की ओर से काला दिवस मनाया गया। इसके तहत शहर में जगह-जगह रोष प्रदर्शन किए गए इसमें किसानों के हम में कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कई नामी उद्योगपतियों के पुतले फूंके। साथ ही किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर शहर में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला गया। बता दें कि केंद्र के खिलाफ किसानों की ओर से अपने हकोें के लिए दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 6 महीने से लगातार धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से बुधवार को निकाली गई रैली मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास से शुरू हुई और इसके बाद सोहाना के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां चौक पर पहुंची। यहां पर पहले से ही मौजूद खरड़, कुराली, फतेहगढ़ साहिब और आसपास के गांव से किसान पहुंचे हुए थे। यह सभी इस रैली में शामिल हो लिए और केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रैली में पंजाबी फिल्मों के अभिनेता योगराज सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर के आजाद ग्रुप की और से कई किसान संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर सोहाना गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के लाइट प्वाइंट पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर के आजाद ग्रुप के पार्षदों के अलावा नेताओं और किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ काले झंडे लेकर उमड़ी। आजाद ग्रुप के नेता परविंदर सोहाना और परमजीत सिंह काहलों ने बताया कि जब तक कृषि के नए तीन कानून रद्द नहीं होते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सभी ने मिलकर केंद्र सरकार की अर्थी उठाई और उसके बाद पुतला फूंका।
युवाओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों की ओर से मनाए गए काला दिवस को लेकर शहर में विशाल टैक्टर रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। ट्रैक्टर रैली के सबसे आगे एक बड़ी क्रेन चल रही थी। इसके ऊपर प्रधानमंत्री का पुतला टांगा हुआ था। एयरपोर्ट रोड से शुरू होकर यह मार्च शहर की शापिंग स्ट्रीट से होता हुआ फेज-11 में एक मॉल के बाहर जाकर संपन्न हुआ। यहां पर प्रधानमंत्री के पुतले को क्रेन से निकाल कर सड़क पर रखकर फूंका गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
फिल्म अभिनेता योगराज सिंह भी हुए शामिल
शहर में किसानों के हक में निकाली गई रैली में प्रदर्शन के दौरान पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह भी शामिल हुए। योगराज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से एक बार भी बात करने की हिम्मत नहीं की, कौन सा प्रधानमंत्री अपने देश के किसानों के साथ ऐसा करता है। देश का एक बड़ा हिस्सा खेती के रोजगार से जुड़ा है। ऐसे में आज अपनी ही सरकार किसानों को लूट रही है। आज की रैली केंद्र सरकार को चेतावनी देने के लिए निकाली गई है। ताकि केंद्र सरकार को यकीन हो जाए कि किसानों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। हम लोग इतनी जल्दी वापस घरों को नहीं लौटेंगे।
बाजार में काले झंडे लगाकर किया प्रदर्शन
किसानों के समर्थन में शहर के बाजारों में काले झंडे लगाकर प्रदर्शन किया गया। फेज 3बी2 स्थित मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने शोरूमों के आगे काले झंडे लगाए। एसोसिएशन के प्रधान अकविंदर सिंह गोसल की अगुवाई में दुकानदारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ पार्किंग में प्रदर्शन किया। गोसल ने कहा कि मार्केट कमेटी किसानों का पूरा समर्थन करती है। मार्केट कमेटी की ओर से मोहाली के हर दुकान और शोरूम के बाहर काला झंडा लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया है।
खरड़ के किसानों ने भागोमाजरा टोल प्लाजा पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
किसान बोले- 14 जून को शहीदी दिवस भी टोल प्लाजा पर ही मनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। केेंद्र सरकार के खिलाफ विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान खरड़-लुधियाना हाईवे पर भागोमाजरा टोल प्लाजा पर किसानों, मजदूरों और नौजवानों समेत कई अन्य संगठनों के लोग जमा हुए। किसानों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा नेताओं के पुतले फूंके। गांव खानपुर के नौजवानों ने प्रधानमंत्री की बड़ी अर्थी बनाई थी। जिस पर पीएम, अमित शाह और कंगना रणौत की फोटो लगाई हुई थी। इस टोल प्लाजा से किसानों, नौजवानों और अन्य संगठनों के नेताओं, महिलाओं आदि ने ट्रैक्टरों, वाहनों और दो पहिया वाहनों पर भागोमाजरा टोल प्लाजा से खरड़-लुधियाना, पुरानी मोरिंडा रोड़, बस स्टैंड, लांडरा रोड़, बडाला रोड़ अनाज मंडी, रंधावा रोड तथा स्टेडियम रोड से होता हुआ रोष मार्च निकाला। जो वापस टोल प्लाजा पर आकर समाप्त हुआ। गांव घडुआं के गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब, गांव बजहेड़ी और भागोमाजरा के किसानों ने संगत के लिए लंगर की सेवा की।
इस अवसर पर किसान नेता मेहर सिंह थेड़ी ने कहा कि पिछले साल इन काले कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर 2020 को किसानी संघर्ष शुरू हुआ था और उस दिन हरियाणा सरकार ़द्वारा लगाई गई पाबंदियों को तोड़ते हुए किसान दिल्ली के बार्डरों पर पहुंचे थे। यह सब कुछ नौजवानों के जोश के कारण ही हो सका था। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पांचवीं पातशाही गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस 14 जून को भागोमाजरा टोल प्लाजा पर मनाया जाएगा। सुखदेव सिंह बरौली ने कहा कि जिस तरह पंजाब के नौजवान 26 नवंबर को संघर्ष में शामिल हुए थे, उसी तरह आगे भी संघर्ष में आगे आएं। हर पांचवें दिन टोल प्लाजा से बस में किसान दिल्ली जा रहे हैं।

इस अवसर पर पंजाबी गायक जस बाजवा ने पंजाब के नौजवानों से अपील की है कि किसान संघर्ष को और मजबूत किया जाए। जब भी हमें कोई कॉल आएगी तो सभी कलाकार किसानों के साथ खड़े होंगे।
फोटो कैप्शन- संयुक्त किसान मोर्चे के निर्देश पर खरड़ क्षेत्र के किसान भागोमाजरा टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री की अर्थी फूकते हुये1
फोटो नंबर- 26 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed