फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police reached court for non-bailable warrant, petition dismissed

गैर जमानती वारंट के लिए अदालत पहुंची पुलिस, याचिका खारिज

Thu, 14 Apr 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police reached court for non-bailable warrant, petition dismissed
मोहाली। ‘पीटीसी मिस पंजाबण’ प्रतियोगिता की आड़ में लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस अदालत पहुंच गई। केस में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अदालत में याचिका दायर करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की। इस पर अदालत ने याचिका को जल्दबाजी बताते हुए खारिज कर दिया और पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीटीसी चैनल द्वारा करवाई जाने वाली ‘पीटीसी मिस पंजाबण प्रतियोगिता’ में भाग लेने वाली प्रतिभागियों में से एक महिला की शिकायत पर धारा 341, 342, 343, 354-ए, 354-बी, 354-सी, 328, 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) रबिंदर नारायण को गिरफ्तार कर पाई है जबकि असिस्टेंट डायरेक्टर निहारिका जैन, नैंसी घुम्मन और लक्ष्मण समेत 25 अज्ञात आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। वहीं इन आरोपियों की तलाश में पुलिस अधिकारियों ने इनके ठिकानों पर छापेमारी की और साथ ही इनके फोन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed