{"_id":"60ef53398ebc3e056635d5c6","slug":"police-outpost-to-be-built-near-aerocity-of-mohali-to-crack-down-on-criminal-incidents-mohali-news-pkl4201148125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी के पास बनेगी पुलिस चौकी आपराधिक वारदातों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी के पास बनेगी पुलिस चौकी आपराधिक वारदातों पर कसेगी नकेल
विज्ञापन
मोहाली। शहरी एरिया बढ़ने के साथ ही जिला पुलिस भी लोगों की सुविधा के लिए आगे आई है। पुलिस ने अब एयरोसिटी रोड के साथ लगते एरिया में पुलिस चौकी स्थापित करने का फैसला लिया है। यह चौकी ऐसी जगह पर बनाई जाएगी जहां से एयरपोर्ट और आईटी सिटी के साथ लगता पूरा एरिया आसानी से कवर किया जा सके। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस निर्धारित समय तीन से पांच मिनट में पहुंच पाए।
एसएसपी मोहाली सतिदंर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नई पुलिस चौकी बनने से इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके बाद उनके छोटे-मोटे काम उनके एरिया में ही हो पाएंगे। साथ ही अपराधियों के मन में भी पुलिस को लेकर खौफ रहेगा, जिससे अपराध पर नकेल कसी जा सकेगी।
जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से सेक्टर-82 से आगे बिल्कुल नया शहर बसाया जा रहा है। इसमें एयरोसिटी लगभग बस चुका है और लोगों ने मकान बनाकर यहां पर रहना शुरू कर दिया है। इसी तरह आईटी सिटी में नामी कंपनियां और यूनिवर्विटी स्थापित हो रही हैं। इसके साथ ही अब एरोट्रोपोलिस सिटी बनाने की दिशा में काम चल रहा है। लेकिन उक्त एरिया में कोई भी पुलिस चौकी या पुलिस थाना नहीं है। लोग करीब 8-10 किलोमीटर बाहर बसे सोहाना थाने पर निर्भर हैं। इस चीज का फायदा अपराधी किस्म के लोग भी उठाते हैं। उन्हें भी पता होता है कि जब तक पुलिस आएगी, तब तक वह वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों की भी इस मामले को लेकर काफी समय से मांग चल रही थी। इसलिए उक्त मामला जिला पुलिस ने सीनियर अधिकारियों के सामने रखा और इसमें इलाके की महत्ता और लोगों की मजबूरियों को साफ किया। इसके बाद अब पुलिस ने तय किया है कि उक्त एरिया में एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। यह चौकी पूरी तरह से थाने की तर्ज पर काम करेगी। साथ ही इससे इलाके के लोगों को
पुलिस चौकी होने से होंगे यह फायदे
पुलिस चौकी बनने के बाद से एरिया में पुलिस की मुस्तैदी हर समय रहेगी। जिससे काफी हद तक एयरपोर्ट रोड पर इससे लगते हिस्सों में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस निर्धारित समय में घटना वाली जगह पर पहुंच पाएगी। इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य पुलिस से जुड़े काम आसान होंगे। वहीं, एयरपोर्ट रोड पर लोगों का सफर सुरक्षित हो जाएगा।
एयरपोर्ट के आसपास हो चुकी हैं कईं वारदातें
बता दें कि एयरपोर्ट रोड खरड़ से लेकर जीरकपुर तक जाता है। सेक्टर-82 से आगे गांव छत तक कोई पुलिस चौकी नहीं है। अपराधी इसका फायदा उठाते हैं और कुछ समय पहले कई वारदातों को भी इस एरिया अंजाम दिया है। पंचकूला के कांग्रेसी नेता के बेटे को भी इस रोड पर गांव छत्त के पास से अगवा किया गया था और उसकी हत्या कर दी थी। उसका शव बनूड़ के पास मिला था। इसके अलावा एक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर उसके घर से कार छीनी थी और इसी तरह एयरपोर्ट से गुजरते हुए एक व्यक्ति से उसकी कार छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे।