फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police officer poses as help for fraud of Rs 1.26 crore

Mohali News: 1.26 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस मुलाजिम बन मदद का दिया झांसा

Mon, 15 Apr 2024 08:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 15 Apr 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Police officer poses as help for fraud of Rs 1.26 crore
बातचीत की रिकार्डिंग सबूत के तौर पर थाने में की पेश, पुलिस ने आधार बनाकर की एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। 1.26 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पंजाब पुलिस का झूठा कर्मचारी बनकर मदद करने का झांझा देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ सदर खरड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ठगी में नामजद आरोपी आशोक कुमार निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के बयान पर खरड़ के अमनदीप सिंह के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 419 (धोखा देना) व 170 (किसी विशेष पद को धारण करने का दिखावा करना, यह जानते हुए कि वह ऐसे पद पर नहीं है) की धाराओं में नामजद किया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।


दरअसल, अशोक कुमार व उसके बेटे के खिलाफ 21 जनवरी 2024 को खरड़ थाने में आईपीसी की धारा 406, 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज हुआ था। अशोक कुमार व उसके बेटे पर 1 करोड़ 26 लाख 84 हजार 454 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोपियों ने मटौर के रोबिन वालिया से यह ठगी की थी, जिसने उन पर मामला दर्ज करवाया था। इन लोगों पर एफआईआर होने के बाद अशोक कुमार जो डीएलएफ गोल्ड लिंक गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले हैं, का संपर्क अमनदीप सिंह से हुआ। अमनदीप सिंह ने आरोपी अशोक कुमार को बताया कि वह पुलिस विभाग में क्राइम का देखता है और वह इस मामले को रफा दफा करवा देगा। अशोक कुमार ने उस पर भरोसा किया, लेकिन जब जांच की तो अशोक कुमार को पता चला कि अमनदीप सिंह पुलिस विभाग में है ही नहीं। वह उसे धोखा दे रहा है। अशोक कुमार ने अमनदीप सिंह चट्ठा से हुई बातचीत, जिसमें वह खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी कह रहा है की रिकार्डिंग सबूत के तौर पर सदर खरड़ थाने में पेश की। खरड़ पुलिस ने रिकार्डिंग को आधार बनाकर अमनदीप सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed