{"_id":"65d20ea87ab3369e130a1cb0","slug":"police-empty-handed-even-after-fifth-day-no-clue-found-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111708-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पांचवें दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पांचवें दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा कोई सुराग
Sun, 18 Feb 2024 07:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में करोड़ों के गबन का मामला, गिरफ्तारी में देरी से लोगों की बढ़ी रही चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के बांसेपुर गांव की ब्रांच में एक्सिस बैंक मैनेजर की ओर से किए गए करोड़ों के गबन का मामला सामने आए पांच दिन हो गए हैं। आरोपी गौरव शर्मा इस मामले के बाद से फरार है और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है। वहीं मैनेजर के पकड़े गए साथी कैशियर से भी पूछताछ का पांचवां दिन चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड में कैशियर से पुलिस कुछ भी खास नहीं उगलवा पाई है। वहीं रविवार के चलते गांव की ब्रांच भी बंद रही, जैसे-जैसे आरोपी को पकड़ने में देरी हो रही है, वैसे-वैसे खातों पीड़ित खाताधारकों की चिंता भी बढ़ रही है। उन्हें पांच दिन बाद भी पुलिस और बैंक की और से कोई राहत नहीं मिल पाई है।
खाताधारकों का कहना है कि जिन्होंने भी अपने खातों में पैसे गायब होने की शिकायतें दी हैं, उनके बैंक खातों में अब ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रही है। जिस वजह से उनके लेन-देन में भी असर पड़ रहा है। वहीं पुलिस को शक है कि मैनेजर गौरव शर्मा अपने नौकर के साथ फरार है और वह दोनों इकट्ठे ही होंगे। इसी दिशा में पुलिस काम कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के डीएसपी धर्मवीर सिंह एवं थाना प्रभारी सिमरनजीत सिंह खुद कमान संभाले हुए हैं। जिनके अनुसार बैंक से खातों की जानकारी मांगी गई थी और उन्हें बैंक की और से कुछ जानकारी दी भी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।