फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police empty-handed even after 24 hours of 16 lakh ATM robbery in Dappar

दप्पर में 16 लाख से भरी एटीएम लूट के 24 घंटे बाद भी पुलिस के खाली हाथ

Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police empty-handed even after 24 hours of 16 lakh ATM robbery in Dappar
लालड़ू । गांव दप्पर टोल प्लाजा के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की 16 लाख रुपये से भरी एटीएम लूटने के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अभी तक किसी लुटेरे गिरोह का कोई भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस लूट में अभी अलग-अलग टीमों का गठन कर कई थ्योरी पर काम किया जा रहा है।
थाना प्रभारी लालड़ू गुरचरण सिंह और लेहली पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह नेे बताया की इस वारदात का सुराग लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसके लिए 10-12 टीमों का गठन किया गया है और कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। शक के आधार पर पुलिस की टीमों को अलग-अलग जगह पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की एटीएम लूटने की 4 साल में यह दूसरी घटना है। जबकि हाईवे पर स्थित लैहली टी-प्वाइंट, आईटीआई चौक लालड़ू और झरमड़ी बैरियर पर भी अकसर पुलिस पार्टी की ओर से नाकेबंदी की जाती है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने कहा कि जल्द ही लूटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed