{"_id":"6699b87da51689755a05d1a9","slug":"police-constable-along-with-female-companion-arrested-with-440-grams-of-heroin-mohali-news-c-71-1-mli1004-117072-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला साथी के साथ पुलिस कांस्टेबल 440 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला साथी के साथ पुलिस कांस्टेबल 440 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने वीरवार को गुप्त सूचना पर 440 ग्राम हेरोइन के साथ एक पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरीदकोट थाने में तैनात कांस्टेबल गुरमीत सिंह निवासी गांव बीहले वाला थाना सादिक जिला फरीदकोट और इसकी साथी नवदीप कौर उर्फ नव निवासी वार्ड नंबर-5 तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। दोनों को एसटीएफ ने उस समय काबू किया जब वह मोहाली में अपने ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। दोनों से एक चंडीगढ़ नंबर की वॉक्सवेगन पोलो कार भी बरामद हुई है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एसटीएफ फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को मोहाली अदालत में पेश किया गया और यहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
एसटीएफ टीम को मिली थी इनपुट
इंस्पेक्टर एसटीएफ राम दर्शन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-85 मोहाली में गश्त पर थी। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि फरीदकोट का रहने वाला एक युवक गुरमीत सिंह जो खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताता है नशा तस्कर है। उसके साथ एक महिला भी है। दोनों नशा करने के आदी हैं और मोहाली में किसी ग्राहक को नशे की सप्लाई देने के लिए आए हैं। यह भी बताया कि दोनों गांव मौली में काका कार वॉश सर्विस स्टेशन पर अपनी वॉक्सवेगन पोलो कार की सर्विस करवा रहे हैं। अगर उनकी कार की तलाशी ली जाए तो काफी मात्रा में हेरोइन बरामद हो सकती है। इस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उनकी चंडीगढ़ नंबर की पोलो कार की तलाशी ली तो उसमें से 440 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी गुरमीत सिंह फरीदकोट पुलिस थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
युवती पर छह और कांस्टेबल पर दर्ज है एक मामला
एसटीएफ के इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल गुरमीत सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज है, जबकि उसकी महिला साथी नवदीप कौर उर्फ नव के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं। वह नशा करने की आदी है और नशा सप्लाई भी करती है। उन्होंने बताया कि दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं और एसटीएफ जानकारी जुटा रही है कि दोनों नशा कहां से लेकर आते थे तथा सप्लाई कहां करनी थी। उनके साथ इस धंधे में और कितने लोग शामिल हैं।