फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police challan 73 people who went outside in lockdown

जीरकपुर : लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें, पुलिस ने बेवजह बाहर घूमने वाले 73 लोगों के काटे चालान

Thu, 22 Apr 2021 01:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police challan 73 people who went outside in lockdown
जीरकपुर। पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमितों के मामलों को रोकने के लिए बुधवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा गया। शहर के बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और ज्यादातर लोग घरों में रहे। लेकिन इस सख्ती के बावजूद लॉकडाउन में भी बेवजह घूमने वाले 73 लोगों के चालान काटे गए। वहीं, जो लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले उन्हें जाने दिया गया। जो कुल 73 चालान काटे गए हैं उनमें यातायात पुलिस ने शाम 7 बजे तक बेवजह घूमने वाले 70 वाहनों के और थाना ढकोली पुलिस ने एक और थाना जीरकपुर पुलिस ने दो चालान काटे हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर से चंडीगढ़ और पंचकूला बैरियर पर चलती रही चेकिंग
बुधवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने बैरिकेंडिंग की हुई थी। यहां पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग चलती रही। इस कारण कुछ समय के लिए वाहनों की भीड़ भी देखने को मिली। शहर के साथ लगते पंचकूला में लॉकडाउन नहीं था। वहीं रामनवमी होने के कारण शहर के मंदिर बंद रहे और लोगों ने घर में रहकर ही पूजा की।
विज्ञापन

जीरकपुर को पांच जोन में बांटकर की चेकिंग
यातायात पुलिस इंचार्ज ने बताया कि बुधवार को लॉकडाउन के दौरान जीरकपुर को पांच जोन में बांटकर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान बेवजह घूमते 70 लोगों के चालान यातायात पुलिस ने किए जब कि दो चालान थाना पुलिस ने किए। कोरोना पर काबू पाने के लिए लोगों को प्रशासन का सहयोग देना चाहिए, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। वहीं, जीरकपुर के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने कोरोना नियमों के उल्लंघन में दो लोगों पर केस दर्ज किए हैं और थाना ढकोली के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने नियमों के उल्लंघन में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed