फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police caught the accused who snatched the car on the pretext of starting, the accused including the car was in the hands of the police

स्टार्ट करने के बहाने कार छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी कार समेत पुलिस के हाथ लगा

Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused who snatched the car on the pretext of starting, the accused including the car was in the hands of the police
मोहाली। थाना बलौंगी के अधीन आते खरड़-लांडरां रोड पर मदद के बहाने कार छीनकर फरार होने के आरोपी को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। साथ ही उससे छीनी हुई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान शिवम निवासी जेटीपीएल खरड़ के रूप में हुई है। खरड़ के डीएसपी दीपक राय और थाना बलौंगी के एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, कई ओर मामले सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को खरड़ निवासी जश्नदीप सिंह अपनी मां मनवीर कौर के साथ अपनी होंडा सिटी कार में पटियाला से खरड़ आ रहे थे। इस दौरान खरड़-लांडरां रोड पर गोल्फ लिंक के पास उनकी कार पंचर हो गई। जश्नदीप सिंह जब कार का टायर बदलकर उसे स्टार्ट करने लगा तो कार स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान एक राहगीर ने उसकी मदद की, लेकिन कार स्टॉर्ट नहीं हुई। तभी एक शिवम नाम का युवक मोटरसाइकिल पर वहां पर पहुंचा और उसने जश्नदीप सिंह को कहा कि वह उसकी कार को स्टार्ट कर देगा। इसके बाद शिवम कार स्टार्ट करने के लिए उसमें बैठक गया और जश्नदीप सिंह और उसकी मां को कार को धक्का लगाने के लिए कहा। इस दौरान वह गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद उसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने नयाशहर बडाला रोड पर नाकेबंदी कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम लोगों को कमरे किराए पर देने का काम करता है। उस पर पहले भी पटियाला में ठगी के मामले दर्ज हैं। वारदात के दिन आरोपी अपना मोटरसाइकिल भी वहीं छोड़ गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed