{"_id":"60ae7a9b8ebc3e00d0682a92","slug":"police-brought-gangster-sukhpreet-to-mohali-from-sangrur-on-production-warrant-mohali-news-pkl4146118122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा से पुलिस उगलवाएगी काले कारोबार सारा सच, संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा से पुलिस उगलवाएगी काले कारोबार सारा सच, संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
विज्ञापन
मोहाली। गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाने और गायकों से फिरौती मांगने के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाई है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर कर पुलिस ने कहा कि आरोपी उक्त मामले में शामिल है। वह जेल के अंदर से ही अपना काला कारोबार चला रहा था और पुलिस के पास इसके पूरे प्रमाण हैं। जबकि बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस के इस तर्क का विरोध करते हुए कहा कि एफआईआर जनवरी में दर्ज की गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी को 31 मई तक रिमांड पर भेज दिया।
वहीं, एसएसओएस ने कहा कि उक्त मामले में गैंगस्टर सुखराज सिंह गुरदासपुर, जगदीप सिंह जग्गू भगवानपुरिया, गुरप्रीत सिह समेत कई गैगस्टरों के नाम शामिल हैं। इन पर जिले के बिल्डरों, कॉलोनाइजर्स, कलाकारों को धमकाकर फिरौती मांगने का आरोप है। इनकी विदेश में बैठे लोग मदद कर रहे हैं। जो कि आरोपियों को हथियार और अन्य चीजें मुहैया करवाते हैं।
इस मामले में पुलिस सुखराज सिंह को जेल से लाकर अदालत में पेश कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर दो पिस्तौल समेत दो युवक आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दे कि गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को इंटरपोल की मदद से पंजाब पुलिस ने करीब एक साल पहले रोमानिया से गिरफ्तार किया था। उस पर कई जगह पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस की ओर से मामलों की जांच की जा रही है।