फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested vehicle thief and drug trafficker, three bikes and two cars recovered from six accused

पुलिस ने दबोचे वाहन चोर और नशा तस्कर, छह आरोपियों से तीन बाइक और दो कारें बरामद

Tue, 02 Mar 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police arrested vehicle thief and drug trafficker, three bikes and two cars recovered from six accused
खरड़। पुलिस ने विभिन्न मामलों में छह वाहन चोर और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छह वाहन, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद हुई है। खरड़ सिटी पुलिस ने अमन मसीह निवासी लुठेड़ी जिला रोपड़ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खानपुर नदी की झाड़ियों से एक चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा बरामद की है। एक अन्य मामले में पुलिस ने भूरू चौक खरड़ पर नाकाबंदी के दौरान मनजीत सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर खरड़ को चोरी के बुलेट समेत काबू किया है।
विज्ञापन

नाके पर पकड़ा वाहन चोर
खरड़ पुलिस ने बंगाला बस्ती के पास नाकाबंदी के दौरान कमलदीप सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी खरड़ को काबू किया है। आरोपी के पास से एक चोरी का मोटरसाइकिल, दो कारें व एक किरच बरामद हुई है। सिटी पुलिस खरड़ ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन नशा तस्कर भी काबू
पुलिस ने बंगाला बस्ती के पास नाकाबंदी के दौरान किरण निवासी बंगाला बस्ती को गिरफ्तार करके उसके पास से 540 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। अन्य मामले में पुलिस ने झुग्गियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को 25-25 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति रविंदर सिंह निवासी गांव गुलाम हुसैन फिरोजपुर व अकाशदीप निवासी गांव डडबंडी सुल्तानपुर लोधी कपूरथला के निवासी हैं। दोनों अभी मिलियन टावर के फ्लैट में रह कर नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed