फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested two people with 650 grams of opium during the blockade.

Mohali News: नाकेबंदी दौरान पुलिस ने 650 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two people with 650 grams of opium during the blockade.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पुलिस ने पीआर 7 रोड पर नाकेबंदी कर 650 ग्राम अफीम के साथ ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान ट्रक ड्राइवर बलदेव सिंह निवासी गांव लंगड़ोया जिला नवा शहर और कंडक्टर पप्पू निवासी नवी आबादी करणपुर फतेहगढ़ चुड़ियां रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मैकडी चौक से छत लाइट प्वाइंट को जाने वाले पीआर 7 रोड पर स्पेशल नाकेबंदी की हुई थी। सुबह करीब सवा दस बजे एक ट्रक मैकड़ी से छत लाइट पॉइंट की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो केबिन में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर शीट के बीच में डैशबोर्ड में से एक सफेद रंग का लिफाफा मिला। उसमें से 650 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बारे में पूछने पर उनके पास कोई उचित जवाब नहीं था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed