फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested two people in connection with death of man in Derabassi

Mohali: छठी मंजिल से गिरकर हुई थी युवक की मौत, दो आरोपी काबू, पैसों के लेनदेन में की थी हत्या

Wed, 28 Jun 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

45 साल का शरणजीत सिंह मोबाइल की असेसरी का काम करता था। उसने पुनीत नामक फाइनेंसर से कुछ रुपये उधार लिए थे। वह उस पर दबाव बना रहा था। परसों पुनीत ने शरणजीत को अपने फ्लैट में बुलाया, जहां वह अपने दो दोस्तों के साथ था।

विज्ञापन
Police arrested two people in connection with death of man in Derabassi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

डेराबस्सी में हैबतपुर सड़क पर स्थित गुलमोहर सिटी में मंगलवार को छठी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा गुस्सा: पत्नी ने समय पर नहीं बनाया खाना, नाराज युवक फंदे पर झूला, दो माह पहले ही हुआ था निकाह
विज्ञापन


45 साल का शरणजीत सिंह मोबाइल की असेसरी का काम करता था। उसने पुनीत नामक फाइनेंसर से कुछ रुपये उधार लिए थे। वह उस पर दबाव बना रहा था। परसों पुनीत ने शरणजीत को अपने फ्लैट में बुलाया, जहां वह अपने दो दोस्तों के साथ था। चारों ने पहले वहां शराब पी जिसके बाद पैसों को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शरणजीत को नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से शरणजीत की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पुनीत, संजू और रिंकू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुनीत और संजू को काबू कर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने कहा कि तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed