{"_id":"606b70d58ebc3e8c911c8843","slug":"police-arrested-two-miscreants-of-national-loot-and-drug-smuggler-gang-mohali-news-pkl409413732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय लूट और नशा तस्कर गिरोह के दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय लूट और नशा तस्कर गिरोह के दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने लूट, चोरी और नशा तस्करी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार किलो 372 ग्राम सोना और 500 ग्राम नशे का पदार्थ बरामद हुआ है। इस पदार्थ की अभी पहचान नहीं हुई है और इसे लैब में भेजा जाएगा। इन बदमाशों से जो सोने के गहने बरामद हुए हैं वह करोड़ों की कीमत के हैं। इन बदमाशों पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। पहले मामलोें में जेल से जमानत पर बाहर आकर यह बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से नूरपूर बेदी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर्स से हुई सोने के गहनों की लूट की वारदात सुलझी है। इन बदमाशों की पहचान सोनू कुमार (29) मूल निवासी जाटल रोड सोंधापुर सोनीपत, हरियाणा हाल निवासी सिंघा देवी कॉलोनी नयागांव और अमित कुमार निवासी सेक्टर-25 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इन बदमाशों के खिलाफ नयागांव थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस मामले में सोमवार को एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह और नयागांव थाना के इंचार्ज कैलाश बहादुर की मौजूदगी में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार बैग में कोई महंगी चीज लेकर बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने नयागांव में बड़ी करोरां के नजदीक नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोक कर चेकिंग की गई। इस बाइक को सोनू नाम का युवक चला रहा था और उसके पीछे अमित बैठा था। उन्होंने बीच में एक बैग रखा हुआ था। जब पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें से भारी मात्रा में गहने बरामद हुए। पुलिस ने जब दोनों से गहनों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां एक ज्वेलर को बुलाकर उससे गहनों की जांच करवाई गई तो पता चला कि यह गहने सोने के हैं और इनका वजन दो किलो 372 ग्राम है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर और दो किलो सोने के गहने और 500 ग्राम नशे का पदार्थ, एक ड्रिल मशीन, चोरी के गहनों की खाली डिब्बियां और पाउच, वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की। इसके बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
ऐसे लूटे थे बैंक के लॉकर से गहने
गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि यह गहने उन्होंने नूरपुर बेेदी में एसबीआई की ब्रांच के लॉकर से 28-29 मार्च की रात को लूटे थे। इस संबंधी पुलिस ने रूपनगर स्थित नूरपुर बेदी बैंक से लूट की जानकारी हासिल कर ली है। वहां से बताया गया कि बैंक से 6 किलो सोने के गहने लूटे गए थे। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश लोगों के घरों में भी लूट की वारदात करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश सोनू पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके ऊपर धारा 2014, 15, 19, 20 और 21 के तहत केस दर्ज हुए थे। दूसरे बदमाश अमित पर दो लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मोहाली, चंडीगढ़ और हरियाणा के पानीपत और पंजाब के नूरपुर बेदी में पहले से ही केस दर्ज हैं। यह भी पता चला है कि दोनों हरियाणा और दिल्ली में नशा तस्करी करते रहे हैं। बदमाश सोनू पानीपत में रहा है और वहीं से पढ़ाई की है। जबकि अमित 10वीं फेल है और ऑटो चलाता था। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। पुलिस ने कहा कि अभी दोनों से पूछताछ की जाएगी कि नशा कहां सप्लाई करते थे और चोरी के गहने किसको बेचते थे। ऐसे दुकानदारों पर केस दर्ज किए जाएंगे।