{"_id":"66fab2881656cd19f8012ee6","slug":"police-arrested-three-snatchers-five-snatching-incidents-solved-mohali-news-c-71-1-mli1005-120139-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुलिस ने तीन स्नैचर किए गिरफ्तार\nछीना झपटी के पांच वारदातें हुईं हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुलिस ने तीन स्नैचर किए गिरफ्तार छीना झपटी के पांच वारदातें हुईं हल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। थाना सिटी की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को काबू किया है और पांच मामले हल किए हैं।
डीएसपी मोहित अग्रवाल और थाना सिटी के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना सिटी के क्षेत्र में एक महिला के कानों से बालियां निकाल ली थीं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सतविंदर सिंह शाहपुर, गुरिंदरपाल कुराली और सुरिंदर कुमार कुराली शामिल हैं। डीएसपी अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना सतविंदर सिंह है। उन्होंने बताया कि ये कुराली के सिंघपुरा रोड और कुराली से बद्दी रोड पर ज्यादा सक्रिय रहते थे और स्नैचिंग को अंजाम देते थे। डीएसपी ने बताया कि सतविंदर सिंह पर पहले भी खरड़ और मोरिंडा में मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल और चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरोह पर काबू पाने से स्नैचिंग के पांच मामले सुलझे हैं, जबकि पूछताछ के दौरान अन्य मामले भी सुलझने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुरिंदर कुमार सराफ भी शामिल है, जो सतविंदर सिंह और गुरिंदपाल से चोरी के आभूषण खरीदता था। पुलिस कार्रवाई कर रही है।