फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested alcohol smuggler in Mohali

मोहाली : दूधिये के वेश में कर रहा था शराब की तस्करी.. पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 पेटी शराब बरामद

Tue, 15 Jun 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police arrested alcohol smuggler in Mohali
मोहाली। मोटरसाइकिल पर दूध के कैन में शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को थाना फेज-एक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मनदीप कुमार गांव खेड़ा फगवाड़ा के रूप में हुई है। उसके पास से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 12 पेटियां बरामद हुई हैं। आरोपी देखने में दूधिया (दोधी) लगता था। उस पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। लॉकडाउन में यह अपनी तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मोहाली की तरफ आ रहा है। आरोपी दोधी की तरह दिखता है। इसने बाइक पर दूध के कैन टांगे हुए हैं। इनमें शराब रखी हुई है। जैसे ही आरोपी बाइक लेकर मोहाली के एरिया में पहुंचा तो पुलिस ने उसे नाके पर रोक लिया। दूूध के कैन चेक किए तो 12 पेटी शराब बरामद हुई। उक्त शराब चंडीगढ़ में बिकती है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से 1200 की पेटी खरीदकर 1800 में बेचता था। शराब फगवाड़ा ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना मस्तानपुर फगवाड़ा में भी इरादा ए कत्ल व शराब तस्करी का केस दर्ज है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में नहीं था कोई काम, करने लगा तस्करी
आरोपी ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में दूध व अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाने वालों को पुलिस रोकती नहीं है। कोई काम न होने के कारण वह तस्करी करने लगा। एक चक्कर में करीब पांच से छह हजार रुपये कमा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed