फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested 25 people who created ruckus

Mohali News: पुलिस ने हंगामा करने वाले 25 लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 25 people who created ruckus
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद 
खरड़। फ्यूचर हाइट्स सोसाइटी के गेट के बाहर रविवार देर रात दो गुटों में लड़ाई के बाद हुई फायरिंग में पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से आठ कारें, एक मोटरसाइकिल, एक कट्टा, डंडे-रॉड, एक कारतूस और चार खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर आसपास की अलग-अलग सोसाइटियों से युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों को राहों नवांशहर से पकड़ा है। सभी आरोपियों को एक प्राइवेट स्कूल की बस में बैठाकर खरड़ अदालत में लाया गया। वहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारिक और पीसीए कप्तान पुलिस देहात मनप्रीत सिंह ने एसआई अमित कौशल, एसआई परमजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी को शरारती तत्वों की तलाश में बस स्टैंड खरड़ भेजा था। एसआई परमजीत सिंह को सूचना मिली थी कि फ्यूचर हाइट्स कुराली रोड खानपुर के गेट के पास कुछ लोग कारों और मोटरसाइकिलों पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे हैं। इस दौरान हवाई फायर कर दहशत फैला रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में गुप्त और टेक्निकल सपोर्ट से इस मामले को ट्रेस कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बताया कि यदि जांच के दौरान इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल पाया जाता है, तो उसे भी मुकदमे में नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
फ्यूचर हाइट्स सोसाइटी की बाउंड्री से रविवार देर रात एक कार के टकराने के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया था। भारी संख्या में वहां मौजूद युवकों में पहले तकरार होती रही। इसके बाद मामला बढ़ गया तो भीड़ में से एक युवक ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। कार के टकराने से सोसाइटी की ग्रिल टूट कर गिर गई थी, एक खजूर का पेड़ जड़ से उखड़ गया था। दुर्घटना के कारण हुए धमाके के बाद सोसाइटी के अधिकतर लोग बाहर आ गए। कार चालक ने मौके पर अपने दोस्तों को फोन करके बुला लिया। देखते ही देखते दोनों गुटों के युवक भारी संख्या में वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित कर दिया। माहौल बिगड़ा देख कर पुलिस कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed